Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रुबीना दिलैक ऑनस्क्रीन पति की बिग बॉस 18 में एंट्री, कलर्स का बेटा बनेगा सबका बाप !

रुबीना दिलैक के ऑन स्क्रीन पति विवियन डीसेना बिग बॉस में बतौर कंटेस्टेंट नजर आएंगे। ताजा प्रोमो में उनका वीडियो नजर आ रहा है। प्रोमो में वह खुद को कलर्स का बेटा बता रहे हैं और सब का आप बनाकर एंट्री करने की बात कह रहे हैं। आइए जानते हैं विवियन डीसेना कौन हैं और बीते दिनों किस वजह से वह सुर्खियों में थे।

  • By अनिल सिंह
Updated On: Oct 05, 2024 | 12:29 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: विवियन डीसेना बिग बॉस 18 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आने वाले हैं। ताज प्रोमो में उनका वीडियो नजर आ रहा है। वीडियो में वो खुद को कलर्स का बेटा बता रहे हैं और यह कहते हुए नजर आ रहे हैं, आ रहा हूं बिग बॉस में सब का आप बनकर, बिग बॉस सीजन 18 इसी महीने 6 तारीख से कलर्स टीवी पर प्रीमियर होगा। ग्रैंड प्रीमियर से पहले ही शो से जुड़े कंटेस्टेंट्स का खुलासा मेकर्स करते हुए नजर आ रहे हैं।

विवियन डीसेना टीवी के कई सीरियस में नजर आ चुके हैं। डेली सोप के बाद अब वह रियलिटी शो में भी अपनी किस्मत आजमाने आ पहुंचे हैं। विवियन ने ‘शक्ति अस्तित्व के एहसास की’ में रुबीना के पति का किरदार निभाया था। रुबीना दिलैक और विवियन डीसेना की ऑन स्क्रीन जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और वह आज भी दोनों को एक साथ काम करते देखना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें- शाहरुख खान से सनी देओल तक की इन फिल्मों को गोविंदा ने किया था रिजेक्ट

जानें कौन हैं विवियन डीसेना
विवियन डीसेना का जन्म 28 जून 1988 को मध्य प्रदेश के उज्जैन में हुआ था। विवियन डीसेना की मां हिंदू और पिता पुर्तगाली ईसाई हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उनकी मां एक एथलीट थी और पिता फुटबॉलर हैं।

विवियन डीसेना का धर्म क्या है
विवियन डीसेना ईसाई धर्म को फॉलो करते थे। 2019 में विवियन डीसेना ने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया था और यह कहा था कि मेरे जीवन में कुछ खास बदलाव नहीं आया है। मैं ईसाई परिवार में पैदा हुआ और अब मैं इस्लाम का पालन करता हूं। 2019 में ही उन्होंने रोजा रखना भी शुरू किया था।

विवियन डिसेना
साल 2013 में विवियन डीसेना ने वाहबिज दोराबजी से शादी की थी और 2016 में उन्होंने तलाक के लिए अप्लाई किया था, जो 2021 में फाइनल हुआ। वहीं 2022 में एक्टर ने इजिप्ट की पूर्व पत्रकार नौरन अली से शादी की है। उनकी एक बेटी भी है।

Bigg boss 18 vivian dsena know all about the onscreen husband rubina dilaik

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 05, 2024 | 12:29 AM

Topics:  

  • Bigg Boss 18

सम्बंधित ख़बरें

1

Bigg Boss 19 के बाद अब खतरों से खेलेगा ये कंटेस्टेंट, KKK 15 में होगी धमाकेदार एंट्री?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.