स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, जानें वेदा, तंगलान समेत अन्य फिल्मों का हाल
स्त्री ने 30 करोड़ की कमाई की है। खेल खेल में ने 1.95 करोड़ की कमाई की है। वेदा ने 1.60 करोड़ रुपये की कमाई की है। तंगलान ने 4 करोड़ रुपये की कमाई की है। डबल इस्मार्ट ने 2.25 करोड़ रूपये की कमाई की है। मिस्टर बच्चन ने 1.75 करोड़ रूपये की कमाई की है।
- Written By: सोनाली झा
(डिज़ाइन फोटो)
मुंबई: 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्त्री 2, खेल खेल में, वेदा तंगलान, मिस्टर बच्चन और डबल इस्मार्ट सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज हो चुकी हैं। सारी फिल्में अलग-अलग जॉनर की हैं। ये 6 फिल्म एक से बढ़कर एक हैं। अब दर्शक ही डिसाइड करेंगे कि बॉक्स ऑफिस पर कौन फिल्म राज करेगा। आइए जानते हैं कि स्त्री 2, खेल खेल में, वेदा, तंगलान, मिस्टर बच्चन और डबल इस्मार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर कितने की कमाई की हैं।
स्त्री 2 की कमाई
स्त्री 2 में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 60 करोड़ रूपये की कमाई की। स्त्री ने रिलीज के दूसरे दिन 30 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 90 करोड़ रूपया हो गया है।
खेल खेल में की कलेक्शन
खेल खेल में फिल्म में अक्षय कुमार, वाणी कपूर, फरदीन खान, तापसी पन्नू, अपारशक्ति खुराना और अन्य कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। अक्षय कुमार की फिल्म की कहानी फ्रेंडशिप पर आधारित हैं। खेल खेल में ने रिलीज के पहले दिन पांच करोड़ की ओपनिंग की। खेल खेल में ने रिलीज के दूसरे दिन 1.95 करोड़ की कमाई की है। फिल्म का टटोल कलेक्शन 6.95 करोड़ रूपया हो चूका है।
सम्बंधित ख़बरें
खत्म हो रहा है ईरान के लिए समय! तेहरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, सिचुएशन रूम में बुलाई हाई-लेवल मीटिंग
भारत में इस दिन मनाई जाएगी बकरीद, शाही इमाम ने किया ऐलान; जानें कब शुरू होगी हज यात्रा और कब है अरफा का दिन
NEET-UG 2026 Paper Leak में पुणे कनेक्शन का हुआ भंडाफोड़, CBI जांच में बड़े नेटवर्क का खुलासा
भीषण गर्मी में झुलस रहा मध्य प्रदेश, 28 जिलों में लू का अलर्ट, राजगढ़ में पारा 45 डिग्री के पार
वेदा का कलेक्शन
वेदा में जॉन अब्राहम, शरवरी, अभिषेक बनर्जी और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में जॉन अब्राहम जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं। शरवरी ने एक बार फिर अपनी एक्टिंग से दर्शकों को दीवाना बना दिया हैं। वेदा ने रिलीज के पहले दिन 6.30 करोड़ रुपये की कमाई की हैं। वेदा ने रिलीज के दूसरे दिन 1.60 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 7.90 करोड़ रूपया हो चूका है।
तंगलान का बिजनेस
साउथ एक्टर चियान विक्रम की फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में मालविका मोहनन और पार्वती थिरुवोथु भी अहम भूमिका निभा रही हैं। तंगलान ने रिलीज के पहले दिन 13.30 करोड़ रुपये की कमाई की। तंगलान ने रिलीज के दूसरे दिन 4 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म का टटोल कलेक्शन 17.30 करोड़ रुपया हो चूका है।
डबल इस्मार्ट का कलेक्शन
एक्टर राम पोथिनेनी और संजय दत्त की फिल्म डबल इस्मार्ट 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ये फिल्म साल 2019 में आई इस्मार्ट शंकर का सीक्वल है। इसमें राम और संजय के साथ-साथ काव्या थापर, बानी जे और सयाजी शिंदे नजर आए हैं। डबल इस्मार्ट ने दूसरे दिन 2.25 करोड़ रूपये की कमाई की है। फिल्म का टटोल कलेक्शन 9.60 करोड़ रुपया हो चूका है।
मिस्टर बच्चन की कमाई
एक्टर रवि तेज और भाग्यश्री बोरसे की फिल्म मिस्टर बच्चन भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को रिलीज हो चुकी हैं। हरीश शंकर के निर्देशन में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। मिस्टर बच्चन ने रिलीज के दूसरे दिन 1.75 करोड़ रूपये की कमाई की है। फिल्म का टटोल कलेक्शन 7 करोड़ रुपया हो चूका है।
