Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जूनियर एनटीआर की देवरा का हाल हुआ बेहाल, स्त्री 2 का आतंक अभी भी बरकरार

देवरा ने मंगलवार को 13.4 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 186.75 करोड़ रुपये हो गया है। स्त्री 2 ने 48वें दिन 85 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 589.6 करोड़ रुपये हो गया है।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Oct 02, 2024 | 09:43 AM

देवरा और स्त्री 2 का कलेक्शन

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा 27 सितंबर यानी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। देवरा ने रिलीज के पहले दिन धमाकेदार शुरुआत की। हालांकि, पांचवे दिन देवरा की हवा टाइट हो गई। वहीं स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर अभी तक पकड़ बना के रखी हैं। स्त्री 2 के बाद रिलीज हुई फिल्म की हवा टाइट हो गई। आइए जानते हैं, देवरा, और स्त्री 2 ने मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर कितनी की कमाई की है।

देवरा की कहानी

रत्नागिरी के तटीय इलाके के पास चार बड़े गांव हैं और यहां के लोग समुद्र के जहाज के जरिए हथियारों की अवैध तस्करी करते हैं। यह तस्करी मुरुगा, देवरा, भैरा और रायप्पा नाम के किरदार करते हैं। मुरली शर्मा, जूनियर एनटीआर, सैफ अली खान और श्रीकांत जैसे कलाकारों ने इन अहम भूमिका को निभाया है। लेकिन एक दिन के गांव का एक युवक इस तस्करी के खेल में मर जाता है, तब देवरा इस काले धंधे को बंद करने की और लोगों को बचाने की कोशिश करता है और इस काम को पूरी तरह से बंद कर देता है और इस तरह से वह समुद्र का रक्षक बन जाता है। लेकिन वह अचानक गायब हो जाता है, उसके बाद भैरा देवरा के खिलाफ जाकर हथियारों की अवैध तस्करी फिर से करने लगता है।

ये भी पढ़ें- हिना खान बनना चाहती थीं एयर होस्टेस, इस वजह से टूटा एक्ट्रेस का सपना

सम्बंधित ख़बरें

कामगार कल्याण-औद्योगिक सुरक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: आकाश फुंडकर

CSK vs DC: चेन्नई ने दिल्ली के सामने खड़ा किया 212 रन का स्कोर, संजू सैमसन ने खेली 115 रन की शतकीय पारी

कटिहार में चीख-पुकार, बस और पिकअप की भिड़ंत में 10 की मौत, 25 लोगों की हालत नाजुक; मंजर देख दहल गए लोग-VIDEO

भारत के LPG टैंकर ‘जग विक्रम’ ने पार किया होर्मुज, बना सीजफायर के बाद निकलने वाला पहला भारतीय जहाज

फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है देवरा का बेटा वारा जिसकी भूमिका भी जूनियर एनटीआर नहीं निभाई है जवान हो गया है। मगर भैरा और उसके साथी देवरा से बदला लेने के लिए उत्सुक हैं। अब ऐसे में क्या देवरा की वापसी होती है और वारा पिता के दुश्मन का साथ क्यों देता है, यह सब जानने के लिए आपको फिल्म देखना होगा।

देवरा का कलेक्शन

जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर की फिल्म देवरा की बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचा रही है। कोरटाला शिवा के निर्देशन में बनी फिल्म देवरा में जूनियर एनटीआर डबल रोल में नजर आए। उनके अलावा फिल्म जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। सैफ अली खान विलेन के रूप में छा गए हैं। देवरा ने मंगलवार को 13.4 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 186.75 करोड़ रुपये हो गया है।

स्त्री 2 का कलेक्शन

स्त्री 2 में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना मुख्य भूमिका में हैं। स्त्री 2 रिलीज के बाद से अभी तक बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। स्त्री 2 करीब 60 करोड़ रूपये के बजट में बनी फिल्म है। स्त्री 2 ने कई बड़े-बड़े फिल्मों का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है। स्त्री 2 ने 48वें दिन 85 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 589.6 करोड़ रुपये हो गया है।

ये भी पढ़ें- प्राची तेहलान के 31वें जन्मदिन पर जानें एक्ट्रेस के बारे में कुछ अनसुनी बातें

Box office collection of devara and stree 2

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 02, 2024 | 09:43 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.