रणवीर बरार की एक्टिंग के मुरीद हुए फैंस, ‘द बकिंघम मर्डर्स’ देख बोले फैंस- शेफ बन गया एक्टर
रणवीर बरार देश के जाने माने शेफ हैं लेकिन अब वह एक्टिंग की दुनिया में भी सक्रिय हो गए हैं। करीना कपूर के साथ वह 'द बकिंघम मर्डर्स' नाम की फिल्म में नजर आए, तो फैंस उनकी एक्टिंग की तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। प्रशंसक बो रहे हैं, कि शेफ अब एक्टर बन गया है।
- Written By: अनिल सिंह
मुंबई: रणवीर बरार की एक्टिंग को ‘द बकिंघम मर्डर्स’ में दर्शकों की सराहना मिल रही है। प्रशंसक उनकी एक्टिंग के मुरीद हो गए हैं और यही कारण है कि उनकी इस नई प्रतिभा को भी फैंस की तारीफ मिल रही है। रणवीर बरार ने खुद भी बताया कि फिल्म में काम करने का उनका एक्सपीरियंस कैसा रहा। चलिए जानते हैं रणवीर बरार ने किचन की दुनिया से फिल्मी दुनिया में आने के सफर के बारे में क्या कुछ कहा है।
हंसल मेहता की फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ में दलजीत कोहली का किरदार निभा रहे रणवीर बरार ने अपने अभिनय को लेकर अपनी उत्सुकता और घबराहट दोनों के बारे में बताया और यह कहते हुए नजर आए कि उन्हें शुरू में खलनायक के रूप में टाइप कास्ट होने का डर लग रहा था, लेकिन जिस तरह से उन्होंने फिल्मी पर्दे पर भूमिका निभाना शुरू किया है अब वह एक्टिंग को लेकर सहज महसूस करने लगे हैं। आपको बता दें कि रणवीर बरार में मॉडर्न लव मुंबई नाम के प्रोजेक्ट में काम किया था और उसी से उनकी एक्टिंग करियर की शुरुआत हुई थी, जिसमे वो शेफ ही बने थे।
ये भी पढ़ें- सलमान खान के नाम पर अमेरिका में बिक फर्जी टिकट
सम्बंधित ख़बरें
Agra: सपा प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम में हंगामा; मुलाकात को लेकर आपस भिड़े कार्यकर्ता, भाजपा पर साधा निशाना
Breastfeeding Guide: ब्रेस्टफीडिंग के दौरान सही नर्सिंग ब्रा कैसे चुनें? जानें आराम और सपोर्ट के जरूरी टिप्स
E20 पेट्रोल विवाद: बॉम्बे HC से नितिन गडकरी को राहत, सोशल मीडिया पर केस की मिली इजाजत; मेटा-गूगल की बढ़ी टेंशन
भंडारा कृषि उपज बाजार समिति के सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, 6 अगस्त को होगी विशेष सभा
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए रणवीर बरार ने बताया कि ‘द बकिंघम मर्डर्स’ में उनकी भूमिका उनके पेशे से अलग थी। यह उनके लिए काफी अच्छी बात थी। जबकि इससे पहले किए गए प्रोजेक्ट में उन्होंने शेफ की ही भूमिका निभाई थी जो उनके लिए काफी सहज थी। लेकिन इस बार चुनौती थी जिसे रणवीर ने पूरा किया। इतना ही नहीं करीना कपूर के साथ काम करने के अपने अनुभव को भी उन्होंने साझा किया और करीना कपूर को उन्होंने इंडस्ट्री की क्वीन बताया है।
सोशल मीडिया पर रणवीर बरार की एक्टिंग की लोक तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। ‘द बकिंघम मर्डर्स’ फिल्म की अगर बात करें तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। लेकिन करीना कपूर और रणवीर बरार के एक्टिंग की तारीफ दर्शन करते हुए नजर आए हैं।
