स्त्री 2, खेल खेल में और वेदा की सिनेमाघरों में एंट्री, जानें बॉक्स ऑफिस पर किसका होगा राज
15 अगस्त यानी स्वतंत्रा दिवस के मौके पर स्त्री 2, खेल खेल में और वेदा सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज हो चुकी हैं। स्त्री 2 हॉरर कॉमेडी फिल्म हैं, वहीं वेदा एक्शन से भरपूर हैं। अक्षय कुमार की फिल्म खेल खेल में फ्रेंडशिप पर आधारित हैं।
- Written By: सोनाली झा
फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया
मुंबई: इस साल 15 अगस्त बॉलीवुड के लिए बेहद खास होने वाला है। बॉक्स ऑफिस पर एक साथ 1-2 नहीं बल्कि तीन फिल्म रिलीज हो चुकी हैं। ये तीनों फिल्म एक से बढ़कर एक हैं। अब दर्शक ही डिसाइड करेंगे कि बॉक्स ऑफिस पर कौन फिल्म राज करेगा। 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्त्री 2, खेल खेल में और वेदा सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज हुई हैं।
स्त्री 2, खेल खेल में और वेदा अलग जॉनर की फिल्म हैं। जहां स्त्री 2 हॉरर कॉमेडी फिल्म हैं, वहीं वेदा एक्शन से भरपूर हैं। अक्षय कुमार की फिल्म खेल खेल में फ्रेंडशिप पर आधारित हैं। अब तीनों फिल्मों के कलेक्शन पर लोगों की नजर टिकी हुई हैं। आइए जानते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर स्त्री 2, खेल खेल में और वेदा में से किसका राज होगा और किसकी सत्ता समाप्त होगी।
स्त्री 2 की सिनेमाघरों में एंट्री
स्त्री 2 में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना मुख्य भूमिका में हैं। मेकर्स ने फैंस को सरप्राइज देकर इस फिल्म को 14 अगस्त की रात 9.30 बजे सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया है। इसके वजह से फिल्म की एडवांस बुकिंग में इस फिल्म ने बाजी मार ली। एडवांस बुकिंग के मुताबिक, श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 बाकी दोनों फिल्म को मात दे सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
पेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
खेल खेल में की सिनेमाघरों में दस्तक
खेल खेल में फिल्म में अक्षय कुमार, वाणी कपूर, फरदीन खान, तापसी पन्नू, अपारशक्ति खुराना और अन्य कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अक्षय कुमार की फिल्म की कहानी फ्रेंडशिप पर आधारित हैं। इसमें सभी दोस्त मिलकर एक ऐसा गेम खेलते हैं, जिसमे सारे पतियों के राज सामने आते हैं।
वेदा की बॉक्स ऑफिस पर एंट्री
वेदा में जॉन अब्राहम, शरवरी, अभिषेक बनर्जी और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 15 अगस्त, 2024 को रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म में जॉन अब्राहम जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे। वेदा की कहानी काफी इंप्रेस करने वाली है। फिल्म ने एडवासं बुकिंग में 1.49 करोड़ की कमाई कर ली है। अब देखना होगा की वेदा, स्त्री 2 और खेल खेल में को पछाड़ के आगे निकलेगी या फिर बॉक्स ऑफिस पर फेल हो जाएगी।
