शरमन जोशी की बात सुन पसीज उठा सलमान खान का दिल, एक झटके में सिकंदर में दिया रोल
3 इडियट्स में आमिर खान के साथ नजर आए शरमन जोशी इस समय अच्छी फिल्म पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और जब उन्होंने यह बात सलमान खान के सामने रखी तो सलमान खान का दिल पसीज उठा और उन्होंने एक झटके में ही शरमन जोशी को 'सिकंदर' फिल्म में रोल ऑफर कर दिया। सलमान खान की दरियादिली देखकर शरमन सलमान खान के मुरीद हो गए हैं।
- Written By: अनिल सिंह
मुंबई: शरमन जोशी फिल्म 3 इडियट्स में आमिर खान के साथ नजर आए। लेकिन काफी समय से वह फिल्मों से दूर हैं और अच्छी फिल्म पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। जब उन्होंने अपनी दास्तान सलमान खान को सुनाई तो सलमान खान ने एक झटके में उन्हें सिकंदर फिल्म में रोल का ऑफर दे दिया। ऑफर पाकर शरमन जोशी खुद हैरान हुए और उन्होंने अपना अनुभव सलमान खान को लेकर साझा किया है।
बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान अपनी दरियादिली के लिए पहचाने जाते हैं। हाल ही में सलमान खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ में शरमन जोशी को रोल ऑफर करके खुद उन्हें ही हैरानी में डाल दिया है। खुद शरमन जोशी ने जब यह बात बताई कि वह सलमान खान से एक पार्टी में मिले थे और उन्होंने सलमान खान को बताया कि वह अच्छी फिल्म पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, तो सलमान खान ने उन्हें सिकंदर फिल्म में रोल ऑफर कर दिया और यह कहा, ‘तू सिकंदर कर रहा है।’
ये भी पढ़ें- युध्रा पब्लिक रिव्यू: नए जमाने के एंग्री यंग मैन की कहानी
सम्बंधित ख़बरें
Salman Khan Property: सलमान खान ने बेचा बांद्रा वेस्ट का अपार्टमेंट, 3.50 करोड़ में फाइनल हुई प्रॉपर्टी डील
Alliance Controversy: ‘यहां का माहौल नेगेटिव है…’ सोहेल खान का छलका दर्द, शो में कही दिल की बात
Sangeeta Bijlani: सलमान के साथ छप गए थे शादी के कार्ड, फिर क्यों टूटा रिश्ता; ब्रेकअप के बाद भी कायम है दोस्ती
Salman Khan Photos: नेचर की वादियों में सुकून के पल बिताते नजर आए सलमान खान, कैप्शन ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
सलमान खान की दरियादिली का किस्सा सोशल मीडिया पर आम हो गया है। शरमन जोशी का इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोग कमेंट करने लगे। एक यूजर ने लिखा कि सलमान खान सबके बुरे वक्त में काम आते हैं यह सुना था लेकिन अब यह सच होता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं एक अन्य यूज़र ने लिखा है सलमान खान की यही अदा उनके प्रशंसकों को पसंद आती है।
कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि सलमान खान एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। हाल ही में सलमान खान और उनके परिवार सुरक्षा को लेकर हुई चूक की वजह से सुर्खियों में था। वहीं सलमान खान अपकमिंग फिल्म सिकंदर की शूटिंग में व्यस्त हैं। सलमान खान की फिल्म सिकंदर 2025 में ईद के मौके पर रिलीज होगी।
