Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

संजय लीला भंसाली ने पाकीजा के गाने को दी पहचान, ‘हीरामंडी’ में संजीदा और अदिति ने दिखाया जलवा

संजय लीला भंसाली ने पाकीजा के क्लासिक गाने 'नजरिया की मारी' को नई पहचान दी है। इस गाने में एक्ट्रेस संजीदा शेख और अदिति राव हैदरी ने जलवा दिखाया है। यह गाना वाकई सुनने लायक है क्योंकि भंसाली ने 1972 में रिलीज हुई फ़िल्म पाकीजा से इस बेहतरीन गाने को बनाया है

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: May 31, 2024 | 05:22 PM

(सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: संजय लीला भंसाली ने पाकीजा के क्लासिक गाने को नई पहचान दी है। पाकीजा का गाना ‘नजरिया की मारी’ में एक्ट्रेस संजीदा शेख और अदिति राव हैदरी ने जलवा दिखाया है। यह गाना वाकई सुनने लायक है क्योंकि भंसाली ने 1972 में रिलीज हुई फ़िल्म पाकीजा से इस बेहतरीन गाने को बनाया है और इसे इस पीढ़ी के संगीत और लय के हिसाब से पूरी तरह से ढाला है।

पाकीजा का गाना

इस गाने को खूबसूरत विजुअल्स और दिल छू लेने वाले लिरिक्स हैं। खूबसूरती से सजे सेट और झिलमिलाती रोशनी से सजा यह गाना संजीदा शेख की शानदार मनमोहक प्रस्तुति के साथ पूरी तरह से मेल खाता है। बता दें कि हाल ही में फिल्म का गाना ‘एक बार देख लीजिए’ रिलीज हुआ था। इसमें एक्ट्रेस शर्मिन सहगल और एक्टर ताहा शाह इश्क फरमाते दिखाई दिए थे। इस गाने को कल्पना गंधर्व ने गाया है, जबकि जानकी ए एम तुराज ने इसके बोल लिखे हैं।

हीरामंडी की कहानी

हीरामंडी वेब सीरीज की कहानी ब्रिटिश काल के दौरान की कहानी है, जहां तवायफें आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों से लड़ रही होती हैं। ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। इस सीरीज में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा जैसी एक्ट्रेस की जबरदस्त एक्टिंग देखने को मिली।

सम्बंधित ख़बरें

माधुरी दीक्षित ने शेयर किया ‘देवदास’ के सेट का अनुभव, संजय लीला भंसाली को बताया जादूगर फिल्ममेकर

Republic Day 2026: संजय भंसाली की ‘भारत गाथा’ ने कर्तव्य पथ पर रचा इतिहास, पहली बार दिखी भारतीय सिनेमा की झलक

गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार दिखेगी इंडियन सिनेमा की झांकी, संजय लीला भंसाली को मिली जिम्मेदारी

संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ को लेकर विक्की कौशल ने की खुलकर बात, कहा- ऐसे डायरेक्टर संग काम..

वेब सीरीज के स्टार कास्ट

हीरामंडी में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख और शर्मिन सहगल के अलावा शेखर सुमन, फरदीन खान, अध्ययन सुमन और फरीदा जलाल भी अहम किरदारों में शामिल हैं। ये कहानी आजादी की लड़ाई पर आधारित है, जिसमे ब्रिटिश राज के खिलाफ भारतीयों की लड़ाई कामयाब होने की कहानी है।

Sanjay leela bhansali gave a new identity to the classic song of pakeezah

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 31, 2024 | 05:22 PM

Topics:  

  • Sanjay Leela Bhansali

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.