गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार दिखेगी इंडियन सिनेमा की झांकी, संजय लीला भंसाली को मिली जिम्मेदारी
Sanjay Leela Bhansali Career: गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार भारतीय सिनेमा को समर्पित विशेष झांकी दिखाई जाएगी। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इसकी जिम्मेदारी संजय लीला भंसाली को सौंपी है।
- Written By: सोनाली झा
संजय लीला भंसाली (सोर्स : सोशल मीडिया)
Sanjay Leela Bhansali Republic Day: इंडियन सिनेमा के इतिहास में इस साल गणतंत्र दिवस परेड एक नया और ऐतिहासिक अध्याय जोड़ने जा रही है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर होने वाली रिपब्लिक डे परेड के लिए मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली के साथ मिलकर इंडियन सिनेमा को समर्पित एक विशेष झांकी तैयार की है। यह मौका इसलिए भी बेहद खास है क्योंकि पहली बार कोई इंडियन फिल्म डायरेक्टर देश के सबसे बड़े राष्ट्रीय समारोह में सिनेमा का प्रतिनिधित्व करेगा।
यह झांकी इंडियन सिनेमा की सांस्कृतिक समृद्धि, क्रिएटिव उत्कृष्टता और वैश्विक प्रभाव को दर्शाएगी। दशकों से इंडियन सिनेमा दुनिया भर में भारत का सबसे सशक्त सांस्कृतिक दूत रहा है, जिसने अपनी कहानियों, संगीत और भावनाओं के जरिए अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की पहचान बनाई है। अब उसी विरासत को गणतंत्र दिवस जैसे ऐतिहासिक मंच पर सम्मान मिलने जा रहा है।
संजय लीला भंसाली को मिली बड़ी जिम्मेदारी
इस खास सहयोग को लेकर एक सूत्र ने कहा कि यह पहली बार है जब इंडियन सिनेमा के सच्चे फ्लैग-बेयरर संजय लीला भंसाली गणतंत्र दिवस परेड में इंडियन सिनेमा का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह इंडियन सिनेमा के लिए एक ऐतिहासिक सम्मान है और इससे देशभर में सिनेमा को लेकर गर्व का माहौल बनेगा। इस मौके के लिए भंसाली से बेहतर कोई प्रतिनिधि नहीं हो सकता।
सम्बंधित ख़बरें
42 साल की उम्र में मां बनीं करिश्मा तन्ना, गुरु पूर्णिमा के दिन बेटे को दिया जन्म, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी
दीपिका पादुकोण से रश्मिका मंदाना तक, अल्लू अर्जुन की राका में दिखेगा सितारों का मेला, दो पार्ट में आएगी फिल्म
‘मेरे हाथ-पैर कांपने लगे थे’, काजल अग्रवाल ने सुनाया सेट का डरावना किस्सा, फैन की हरकत ने कर दिया था हैरान
सिर्फ 6 एपिसोड, साइको किलर और जबरदस्त थ्रिल! अब कोरिया में बनेगा इस भारतीय सीरीज का रीमेक?
संजय लीला भंसाली की फिल्में
संजय लीला भंसाली इंडियन सिनेमा के उन चुनिंदा फिल्ममेकर्स में से हैं, जिन्होंने अपनी भव्य विज़ुअल स्टाइल, गहरी कहानी कहने की कला और संगीत व इमोशन्स के शानदार मेल से एक अलग पहचान बनाई है। हम दिल दे चुके सनम, देवदास और ब्लैक से लेकर बाजीराव मस्तानी, पद्मावत और गंगूबाई काठियावाड़ी तक, उनकी फिल्मों ने इंडियन परंपरा और ऐतिहासिक भव्यता को खूबसूरती से बड़े पर्दे पर उतारा है।
भंसाली ने जीता ग्लोबल ऑडियंस का दिल
भंसाली की फिल्मों ने न सिर्फ देश में बल्कि अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल्स में भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। उनकी सिनेमाई भाषा ने ग्लोबल ऑडियंस के दिल जीते हैं और इंडियन कहानियों को विश्व मंच पर सम्मान दिलाया है। यही वजह है कि उन्हें इंडियन सिनेमा की मेहनत, जुनून और भावनात्मक गहराई का सच्चा प्रतिनिधि माना जाता है।
