Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सलमान-कंगना से अक्षय-रानी तक, बॉलीवुड सितारें जिन्होंने साथ में नहीं किया काम

बॉलीवुड में ऐसी कई सितारे हैं जिन्होंने एक साथ फिल्मों में काम नहीं किया। लेकिन दर्शक उनकी जोड़ी को रुपहले पर्दे पर देखना चाहते हैं। ऐसे ही कुछ सितारों की लिस्ट हम चुन कर लाए हैं। इस लिस्ट में सलमान खान और कंगना की जोड़ी के अलावा अक्षय कुमार और रानी मुखर्जी का नाम भी शामिल है। जिनका विवाद दर्शकों की चाहत पर पानी फेर रहा है।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Jul 26, 2024 | 04:17 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बॉलीवुड में कई ऐसी जोड़ियां हैं जिन्हें फैंस ने रुपहले पर्दे पर देखने के बाद काफी पसंद किया, लेकिन कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिन्होंने एक दूसरे के साथ कभी काम नहीं किया है जबकि सिनेमा के दर्शक उन्हें एक साथ देखना चाहते हैं। इस लिस्ट में सलमान खान और कंगना की जोड़ी का नाम सबसे ऊपर है, वहीं अक्षय कुमार और रानी मुखर्जी ने भी कभी साथ में काम नहीं किया, जिसकी वजह साइलेंट फाइट है, लेकिन दर्शक उनकी जोड़ी को भी पर्दे पर देखना चाहते हैं।

फिल्म में एक साथ काम न करने की इस लिस्ट में आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे का भी नाम शामिल है, सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ सारा अली खान को भी लोग देखना चाहते हैं। वहीं आमिर खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को भी पर्दे पर लोग देखने की उम्मीद में हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Akshay Kumar की Naagin 7 में धमाकेदार एंट्री, ‘नाग गुरु’ बनकर बढ़ाई शो की TRP, फैंस हुए हैरान

‘लोग कुछ भी कहें, मेरे लिए वो नेकदिल इंसान हैं’, रवि किशन ने की सलमान खान की जमकर तारीफ

ठाणे के कोंडदेव स्टेडियम में क्रिकेट का रोमांच, ‘प्रेसिडेंट कप इंडिया’ के लिए फिल्मी सितारे भी मैदान पर

‘धुरंधर 2’ के सामने घबराए अक्षय कुमार, एक हफ्ता आगे बढ़ी ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट

सलमान और कंगना
बॉलीवुड के भाईजान यानी ‘सलमान खान’ और बी टाउन की क्वीन ‘कंगना’ को दर्शन एक साथ स्क्रीन पर देखना चाहते हैं। लेकिन दोनों के बीच मतभेद की खबर भी जग जाहिर है। ऐसे में दर्शकों का यह सपना पूरा होगा या नहीं यह कहना अभी मुश्किल है। हालांकि कंगना रनौत ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान के साथ काम करने की इच्छा जताई थी अब देखना यह होगा कि सलमान खान कंगना की इच्छा पूरी करते हैं या नहीं।

आमिर खान और दीपिका पादुकोण
आमिर खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को भी दर्शक स्क्रीन पर देखना चाहते हैं, क्योंकि इन दोनों ने अभी तक एक साथ काम नहीं किया है। दर्शकों को उम्मीद है कि जब इनकी जोड़ी बनेगी तो वह स्क्रीन पर छा जाएगी। अब ऐसे में देखना यह होगा कि आमिर खान और दीपिका पादुकोण को फिल्म में एक साथ कास्ट करने का मन कोई फिल्म मेकर बनाता है या नहीं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और सारा अली खान
सिद्धार्थ मल्होत्रा इस समय बॉलीवुड के चॉकलेट हीरो में गिने जाते हैं। वहीं सारा अली खान ने भी अपनी एक्टिंग के दम पर दर्शकों का दिल जीता है। इन दोनों ने भी किसी भी फिल्म में एक साथ काम नहीं किया है और दर्शक इन दोनों को फिल्मों में एक साथ देखना चाहते हैं। अब देखना यह होगा कि दर्शकों की यह इच्छा कब तक पूरी होती है।

आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे
आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे ने भी कभी एक साथ किसी फिल्म में काम नहीं किया है। दोनों की जोड़ी काफी अच्छी लगती है और दर्शक इन दोनों को भी एक साथ देखना चाहते हैं अब देखना यह होगा कि दर्शकों की ये इच्छा कब पूरी होती है।

रानी मुखर्जी और अक्षय कुमार
अक्षय कुमार और रानी मुखर्जी ने भी किसी फिल्म में एक साथ काम अब तक नहीं किया है। आने वाले वक्त में भी किसी फिल्म में इनको एक साथ देखने की संभावना न के बराबर है।  क्योंकि अक्षय कुमार ने कसम खा ली है कि वह रानी मुखर्जी के साथ कभी भी काम नहीं करेंगे। क्योंकि रानी मुखर्जी ने अक्षय के साथ एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन फिल्में करने से इनकार किया था और उसी के बाद से अक्षय कुमार ने यह कसम खाई थी।

Salman kangana to akshay rani bollywood actors never worked together

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 26, 2024 | 04:13 PM

Topics:  

  • Akshay Kumar
  • Kangana Ranaut
  • Salman Khan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.