Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 का ओटीटी रिलीज, जानें कहां देख सकते हैं सरकटे का आतंक

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2, 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। स्त्री 2 ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचा दिया है। सिनेमाघरों में आतंक मचाने के बाद स्त्री 2 अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी दस्तक दे चुकी है।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Oct 10, 2024 | 03:36 PM

स्त्री 2 का ओटीटी रिलीज

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2, 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। स्त्री 2 ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचा दिया है। सिनेमाघरों में आतंक मचाने के बाद स्त्री 2 अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी दस्तक दे चुकी है। प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने स्त्री 2: सरकटे का आतंक के एक्सक्लूसिव ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्रीमियर की घोषणा की है।

श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। अमर कौशिक के डायरेक्शन में बनी स्त्री 2 ने अपने ह्यूमर और हॉरर से दर्शकों का दिल जीत लिया है। श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 में राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना जैसे बेहतरीन कास्ट हैं। श्रद्धा कपूर की स्त्री 2, 10 अक्टूबर से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो चूका है।

ये भी पढ़ें- रतन टाटा के निधन पर भावुक हुईं अदिति राव हैदरी

सम्बंधित ख़बरें

राहुल मोदी संग शादी करेंगी श्रद्धा कपूर? भाई सिद्धांत कपूर ने खबर पर दी अपनी प्रतिक्रिया

‘मैं करूंगी, शादी करूंगी’, फैन के सवाल पर श्रद्धा कपूर का मजेदार जवाब, तेज हुईं शादी की अटकलें

‘स्त्री 3’ से पहले ‘नागिन’ की शूटिंग शुरू करेंगी श्रद्धा कपूर, ‘ईथा’ का शूट मार्च में होगा कंप्लीट

अस्पताल के बाहर स्पॉट हुईं श्रद्धा कपूर, पिता शक्ति कपूर संग देखकर फैंस की बढ़ी चिंता

स्त्री 2 की कहानी

साल 2018 में आई फिल्म ‘स्त्री’ के पहले पार्ट में हमने देखा था कि किस प्रकार विक्की यानी राजकुमार राव चंदेरी गांव को ‘स्त्री’ से प्रभाव से न सिर्फ बचाते हैं, बल्कि उन्हें गांव में वो सम्मान दिलाते हैं जिसकी वे हकदार है। अब क्योंकि गांव से ‘स्त्री’ दूर चली गई है तो वहां सरकटे की एंट्री होती है। स्त्री 2 में सरकटा नाम का राक्षस गांव से महिलाओं को उठाकर ले जाता है। सरकटा कोई और नहीं बल्कि गांव का पूर्वज ही है। सरकटा एक एक करके गांव की कई महिलाओं को उठा ले गया है और इस बार उसका अंत करने के लिए विक्की के साथ कई शक्तियां एक हो जाती हैं और उसका अंत करती हैं।

स्त्री 2 की कमाई

स्त्री 2 करीब 60 करोड़ रूपये के बजट में बनी फिल्म है। स्त्री 2 ने कई बड़े-बड़े फिल्मों का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है। हालांकि अब स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर आखिरी सांस ले रही है। स्त्री 2 ने 54वें दिन 4 लाख रुपये की कमाई की। स्त्री 2 ने 55वें दिन 50 लाख रुपये की कमाई की। स्त्री 2 ने 56वें दिन 45 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 596 करोड़ रुपये हो गया है।

Ott release of shraddha kapoor film stree 2

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 10, 2024 | 03:36 PM

Topics:  

  • Shraddha Kapoor

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.