निखिल आडवाणी ने की शर्वरी वाघ की तारीफ, बोले- एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में अपनी छाप…
प्रसिद्ध फिल्म निर्माता, पटकथा लेखक और निर्माता निखिल आडवाणी का करियर दो दशकों से अधिक का है, उन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। निखिल आडवाणी की फिल्म वेदा में बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्वरी वाघ ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
- Written By: सोनाली झा
शर्वरी वाघ (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)
मुंबई: प्रसिद्ध फिल्म निर्माता, पटकथा लेखक और निर्माता निखिल आडवाणी का करियर दो दशकों से अधिक का है, उन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। निखिल आडवाणी की फिल्म वेदा में बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्वरी वाघ ने मुख्य भूमिका निभाई थी। निखिल आडवाणी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में शर्वरी वाघ की जमकर तारीफ की।
शर्वरी की तारीफ करते हुए निखिल आडवाणी ने कहा की मुझे हमेशा से लगा है कि शर्वरी में एक पीढ़ी में एक बार आने वाली अभिनेत्री बनने की क्षमता है। उनका अपने काम के प्रति समर्पण, जुनून और कैमरे के सामने अपनी 200 प्रतिशत देने की भूख ने मुझे हैरान कर दिया। करियर के इस शुरुआती दौर में आप यह कम ही देखते हैं। यह साफ़ दिखाता है कि शर्वरी इंडस्ट्री में अपनी छाप छोड़ना चाहती हैं और वह हर मुमकिन कोशिश कर रही हैं कि वह स्क्रीन पर शानदार प्रदर्शन दें, क्योंकि यही उनकी एकमात्र पहचान है।
ये भी पढ़ें- अर्चना पूरन सिंह तलाक के बाद नहीं करना चाहती थीं दूसरी शादी
सम्बंधित ख़बरें
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कमाई 50% गिरी? ‘thetopindia’ के सर्वे ने उड़ाए होश, जानिए इस दावे का पूरा सच!
Beauty Secret Of Alia Bhatt: केवल स्कीनकेयर नहीं बल्कि देसी घी है आलिया भट्ट के ग्लोइंग स्कीन का सीक्रेट
3 मई का इतिहास: ‘राजा हरिश्चन्द्र’ से सिनेमा की शुरुआत, दुनिया भर में अहम घटनाओं का साक्षी यह दिन
महाराष्ट्र में फिल्म कलाकारों के लिए बनेंगे अलग लेबर नियम, सामाजिक सुरक्षा और वेतन पर फोकस
शर्वरी इस इंडस्ट्री से किसी को नहीं जानतीं, इसलिए उनके लिए केवल उनका अभिनय ही दरवाजे खोल सकता है, और वह ऐसा कर रही हैं। वेदा़ में शर्वरी के बेहतरीन प्रदर्शन पर चर्चा करते हुए और उनकी यात्रा को लेकर निखिल आडवाणी ने आगे कहा, “इतने कम समय में शर्वरी एक ऐसी अभिनेत्री बन गई हैं, जिन पर ध्यान दिया जाना चाहिए और इससे मुझे बहुत खुशी होती है। मुझे लगता है कि उनकी उम्र में कोई भी वेदा़ में ऐसा प्रदर्शन नहीं कर सकता था।
मैं उनके करियर को आगे बढ़ते देखने के लिए उत्सुक हूं और एक मार्गदर्शक और निर्देशक के रूप में, जिन्होंने उनके साथ काम किया है, मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। शर्वरी अगली बार ‘अल्फ़ा’ में आलिया भट्ट के साथ नज़र आएंगी। ‘अल्फ़ा’ शरवरी के करियर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जहां वह शाहरुख़ खान, सलमान खान, ऋतिक रोशन, एनटीआर जूनियर, दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ़ और कियारा आडवाणी जैसे सुपरस्टार्स के साथ स्पाई यूनिवर्स में कदम रखते हुए नजर आएंगी।
ये भी पढ़ें- वाशु भगनानी ने नेटफ्लिक्स पर लगाया करोड़ो की धोखाधड़ी का आरोप
