Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

श्रीदेवी ने 4 साल की उम्र में शुरू किया था फिल्मी करियर, जानें कैसे बनी इंडस्ट्री की लेडी सुपरस्टार

दिवगंत एक्ट्रेस श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को हुआ था। भारतीय सिनेमा की पहली लेडी सुपरस्टार कहे जाने वाली एक्ट्रेस ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत चार साल की उम्र में की थी। एक्ट्रेस ने तमिल फिल्म 'कंधन करुणई' में एक बाल कलाकार के रूप में काम किया था।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Aug 13, 2024 | 09:47 AM

फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बॉलीवुड की दिग्गज दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी का 13 अगस्त यानी आज बर्थ एनिवर्सरी है। श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु के शिवकाशी हुआ था। श्रीदेवी ने अपने सफल करियर के दौरान हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा की फिल्मों में अभिनय किया और दर्शकों के दिलों में अपनी सही जगह बनाई। श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी 2018 को दुबई में हुआ था।

ये भी पढ़ें- संस्कारी निकली अनन्या पांडे! अच्छे पति के लिए की श्रावण में सोमवार को पूजा

श्रीदेवी के बारे में बहुत कम लोग को पता होगा कि उनका असली नाम ‘श्री अम्मा यंगर अय्यपन’ था। भारतीय सिनेमा की पहली लेडी सुपरस्टार कहे जाने वाली एक्ट्रेस ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत चार साल की उम्र में की थी। एक्ट्रेस ने तमिल फिल्म ‘कंधन करुणई’ में एक बाल कलाकार के रूप में काम किया था। श्रीदेवी को 1971 की मलयालम फिल्म पूम्बट्टा के लिए केरल राज्य फिल्म पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। इस दौरान श्रीदेवी ने कई तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में काम किया।

सम्बंधित ख़बरें

‘हिम्मतवाला’ से मिली स्टारडम, 200 फिल्मों तक फैला श्रीदेवी का जादू, हुनर से जीता दर्शकों का दिल

जब श्रीदेवी ने ठुकराई थी मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म, ब्रेकअप के बाद सामने आया पुराना किस्सा

बोनी कपूर की फिल्मी लव स्टोरी, जानें कैसे शादीशुदा प्रोड्यूसर के प्यार में गिरी थीं श्रीदेवी

बोनी कपूर ने याद किया 1986 की इंडस्ट्री हड़ताल, शेयर की वैष्णो देवी यात्रा की फोटो

अभिनेत्री का बॉलीवुड डेब्यू

श्रीदेवी ने साल 1972 में आई फिल्म ‘रानी मेरा नाम’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में एक्ट्रेस को दिग्गज अभिनेता अशोक कुमार के साथ काम करने का मौका मिला था। श्रीदेवी ने साल 1979 में फिल्म ‘सोलहवा सावन’ से बतौर लीड एक्ट्रेस बॉलीवुड में डेब्यू किया था। श्रीदेवी को असली पहचान फिल्म ‘हिम्मतवाला’ से मिली थी। इस फिल्म में श्रीदेवी अभिनेता जितेंद्र के साथ मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। इस फिल्म में श्रीदेवी के अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर बन गई। इस फिल्म के साथ श्रीदेवी का नाम बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल हो गया। कई निर्माता-निर्देशक श्रीदेवी को अपनी फिल्मों में अभिनय करने के लिए कतार में खड़ा करते थे।

ये भी पढ़ें- कैंसर मुक्त होने के दस साल बाद भी उसे याद कर सिहर जाती हैं मनीषा कोइराला

बोनी कपूर से की शादी

श्रीदेवी और बोनी कपूर की पहली मुलाकात 1988 में हुई थी। इस समय बोनी कपूर श्रीदेवी की फिल्म मिस्टर इंडिया का निर्माण कर रहे थे, तभी से दोनों बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थी। बोनी कपूर पहले से शादीशुदा थे, लेकिन फिर भी श्रीदेवी को अपना दिल दे बैठे थे। बोनी कपूर की पत्नी को दोनों के बीच का अफेयर तब पता चला, जब श्रीदेवी गर्भवती हो गई। इसके बाद बोनी कपूर ने अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया और साल 1996 में श्रीदेवी से शादी कर ली। कपल की दो बेटियां हैं, जिसका नाम जाह्नवी और खुशी हैं।

Late actress sridevi started her film career at the age of 4

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 13, 2024 | 09:45 AM

Topics:  

  • Boney Kapoor
  • Sridevi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.