किशोर कुमार ने मधुबाला के बदल लिया था अपना धर्म, बन गए थे करीम अब्दुल, जानें फिर क्या हुआ
बॉलीवुड के सिंगर, एक्टर और निर्देशक किशोर कुमार का जन्म 4 अगस्त 1929 को खंडवा, मध्य प्रदेश में हुआ था और उनका निधन 13 अक्टूबर 1987 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। गायक का असली नाम आभास कुमार गांगुली था।
- Written By: सोनाली झा
किशोर कुमार (सोर्स-सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड के सिंगर, एक्टर और निर्देशक किशोर कुमार का जन्म 4 अगस्त 1929 को खंडवा, मध्य प्रदेश में हुआ था और उनका निधन 13 अक्टूबर 1987 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। गायक का असली नाम आभास कुमार गांगुली था। धनी परिवार में जन्मे किशोर कुमार का बचपन से एक ही सपना था। इसके अलावा वो व्यवहार से मजाकिया और मस्तमौला किस्म के इंसान थे।
किशोर कुमार अपनी मधुर गायकी से सबको मदहोश कर देने थे। गायक ने अपने गानों से खूब मोहब्बत कमाई है। संगीत का यह धरोहर आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, मगर उनकी विरासत हमेशा अमर रहेगी। मेरे सामने वाली खिड़की में, मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू, मेरे महबूब कयामत होगी जैसे लोकप्रिय गानें सदियों तक सीने में ज़िंदा रहेगी। किशोर कुमार के बड़े भाई अशोक कुमार चाहते थे कि गायक एक्टिंग की दुनिया में अपना करियर बनाए। हालांकि किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
किशोर कुमार का करियर
किशोर कुमार ने 22 फिल्मों में एक्टिंग की, जिनमें से 16 फिल्में फ्लॉप हुईं। उनका दिल हमेशा सिंगिंग में ही लगा रहा। किशोर कुमार ने 1,000 से अधिक फिल्मों में 7,000 से अधिक गाने गाए हैं। किशोर कुमार ने बंगाली, मराठी, गुजराती, उड़िया, कन्नड़, मलयालम और असमिया भाषाओं में गाने गाए। किशोर कुमार की प्रोफेशनल लाइफ ही नहीं लव लाइफ भी काफी चर्चे में थी।
सम्बंधित ख़बरें
गोरक्षक हत्या मामले में बड़ी सफलता, हैदराबाद से गिरफ्तार हुआ आठवां आरोपी
मुंबई में मेडिकल इंश्योरेंस फ्रॉड का खुलासा, फर्जी सर्जरी दिखाकर लाखों का क्लेम पास
नागपुर संभाग में खाद-बीज की कालाबाजारी पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1.51 करोड़ रुपये का अवैध स्टॉक जब्त
धरती को बेहतर बनाने की सीख देती है छोटी सी ‘Aadavi’ की कहानी, दुनिया की पहली कार्बन न्यूट्रल बेबी
ये भी पढ़ें- बाबा सिद्दीकी का बॉलीवुड से क्या है कनेक्शन
किशोर कुमार की लव लाइफ
किशोर कुमार अपनी लव लाइफ को लेकर खबरों में बने रहते थे। सिंगर ने चार शादियां की थीं। उनकी पहली शादी 1951 में एक्ट्रेस रूमा गुहा से हुई थी। उन दिनों में किशोर कुमार बॉलीवुड के चर्चित नहीं थे। शादी के आठ साल के बाद साल साल 1958 में दोनों का तलाक हो गया। दरअसल, किशोर कुमार की लाइफ में दिग्गज एक्ट्रेस मधुबाला की एंट्री हो गई थीं।
मधुबाला के लिए किशोर कुमार बदला था धर्म
मधुबाला के चलते किशोर कुमार ने अपनी पहली पत्नी को तलाक दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूमा गुहा को तलाक देने के बाद ही किशोर कुमार ने मधुबाला से शादी की थी। मधुबाला से शादी करने के बाद किशोर कुमार ने अपना धर्म बदलना पड़ा था। किशोर कुमार ने इस्लाम धर्म अपनाकर अपना नाम करीम अब्दुल रख लिया था। हालांकि किशोर कुमार के परिवार वालों ने दोनों के रिश्ते को कभी स्वीकारा नहीं।
किशोर कुमार ने लीना से की थी चौथी शादी
मधुबाला की मौत के बाद किशोर कुमार की ज़िंदगी में योगिता बाली आईं। साल 1976 में दोनों की शादी रचाई। लेकिन, शादी के कुछ समय बाद दोनों के रिश्ते में दरार आ गई। साल 1978 में दोनों का तलाक हो गया। योगिता से तलाक के बाद किशोर कुमार ने साल 1980 में ने लीना से चौथी शादी की। जिनसे उनको एक बेटा सुमित कुमार हैं। लीना और किशोर की उम्र में 21 साल का अंतर था।
ये भी पढ़ें- अशोक कुमार के हीरो बनते ही टूट गई थी शादी
