-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Movies »
- Bollywood »
- Ashok Kumar Marriage Broke As Soon As He Became A Hero
अशोक कुमार के हीरो बनते ही टूट गई थी शादी, फिर ऐसा चमका किस्मत, 187 हफ्तों तक थिएटर में चली 1 फिल्म
- Written By: सोनाली झा
बॉलीवुड एक्टर अशोक कुमार का जन्म 13 अक्टूबर, 1911 को बिहार के भागलपुर में हुआ था। अशोक कुमार का आज बर्थ एनिवर्सरी है। बहुत काम लोग को पता है कि अशोक कुमार का असली नाम कुमुदलाल गांगुली था। अशोक कुमार अपने घर में सभी भाई-बहनों में बड़े थे।

अशोक कुमार (फोटो क्रेडिट-सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अशोक कुमार का जन्म 13 अक्टूबर, 1911 को बिहार के भागलपुर में हुआ था। अशोक कुमार का आज बर्थ एनिवर्सरी है। बहुत काम लोग को पता है कि अशोक कुमार का असली नाम कुमुदलाल गांगुली था। फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर अशोक कुमार रख लिया था। अशोक कुमार अपने घर में सभी भाई-बहनों में बड़े थे।
अशोक कुमार जब पहली बार फिल्म इंडस्ट्री में आए तब उनकी महीने की तनख्वाह 75 रुपये थी। अशोक कुमार ने एक बार कहा था कि उन दिनों कॉल गर्ल हीरोइनें बनती थीं और दलाल हीरो। दरअसल, अशोक कुमार कभी भी एक्टर नहीं बनना चाहते थे। उनको तो अपने पापा की तरह एक वकील बनना था। हालांकि, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
अशोक कुमार साउंड इजीनियर का करते थे काम
अशोक कुमार बॉम्बे टॉकीज में साउंड इजीनियर के तौर पर काम करते थे। इस दौरान उन्हें प्रोडक्शन के अन्य लोगों को देखने का मौका मिला था। बस यही से अशोक कुमार के मन में एक्टिंग का भूत सवार हो गया। एक बार रानी के हीरो नजीमल हुसैन सेट से बिना बताए कही चले गए थे। इस दौरान सेट पर हर कोई परेशान हो गया था। तब बॉम्बे टॉकीज के हिमांशु राय ने अशोक कुमार से कहा था कि तुम देविका के हीरो बन जाओ। बस फिर बात क्या थी, यही से अशोक कुमार के एक्टर बनने की कहानी शुरू हुई।
सम्बंधित ख़बरें
ताजमहल-तेजोमहालय: श्रावण सोमवार पर गंगाजल अर्पित करने की मांग, हिंदू महासभा ने ASI कार्यालय पर किया प्रदर्शन
दतिया उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में बाइक रैली, डॉ. नरोत्तम मिश्रा हुए शामिल
मध्य रेल RPF की बड़ी कार्रवाई, ट्रेनों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, लाखों के सोने के गहने बरामद
IND vs ZIM T20 Series: श्रेयस अय्यर के सामने हार का सिलसिला खत्म करने का मौका, सूर्यवंशी पर टिकी सबकी निगाहें
ये भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी ने लैक्मे फैशन वीक के रैंप पर बिखेरा जलवा
अशोक कुमार की पहली
अशोक कुमार की पहली फिल्म ‘जीवन नैया’ साल 1936 में रिलीज हुई थी। इसके बाद साल 1943 में फिल्म ‘किस्मत’ में अशोक कुमार एंटी-हीरो की भूमिका में नज़र आए थे। एक्टर की ये फिल्म 187 वीक तक सिनेमाघरों में चली थी। इस फिल्म के बाद वह काफी पॉपुलर हो गए और वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार बन गए। ऐसा कहा जाता है कि जब अशोक कुमार जब हीरो बने तब उनके घर पर काफी हड़कंप मच गया।
अशोक कुमार की टूट गई थी शादी
अशोक कुमार की तय की गई शादी भी टूट गई। इसके वाकये के बाद उनकी मां रोने लगीं और उनके पिता नागपुर गए। कुछ दिनों बाद अशोक कुमार के पिता ने उन्हें एक्टिंग छोड़ने को कहा लेकिन उस समय हिमांशु राय ने अकेले में उनके पिता से बात की। अशोक कुमार के पिता को हिमांशु राय ने समझाया जिसके बाद उनके पिता ने कहा कि यानी हिमांशु राय कहते हैं कि, अगर तुम यही काम करोगे तो बहुत ऊंचे मकाम तक पहुंचोगे। तो मुझे लगता है तुम्हें यहीं रोकना चाहिए।
पद्म भूषण से हो चुके हैं सम्मानित
साल 1988 में अशोक कुमार को फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाज़ा गया। साल 1999 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया। अशोक कुमार ने ‘किस्मत’, आंखों में तुम हो, भारत एक खोज, वो दिन आएगा, प्यार की जीत, मिस्टर इंडिया, जवाब हम देंगे जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। 10 दिसंबर 2001 में अशोक कुमार ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
ये भी पढ़ें- बाबा सिद्दीकी का बॉलीवुड से क्या है कनेक्शन, किंन खान और सलमान भी थे मुरीद
Ashok kumar marriage broke as soon as he became a hero
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ताजमहल-तेजोमहालय: श्रावण सोमवार पर गंगाजल अर्पित करने की मांग, हिंदू महासभा ने ASI कार्यालय पर किया प्रदर्शन
Jul 22, 2026 | 07:12 PMदतिया उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में बाइक रैली, डॉ. नरोत्तम मिश्रा हुए शामिल
Jul 22, 2026 | 07:08 PMमध्य रेल RPF की बड़ी कार्रवाई, ट्रेनों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, लाखों के सोने के गहने बरामद
Jul 22, 2026 | 06:56 PMIND vs ZIM T20 Series: श्रेयस अय्यर के सामने हार का सिलसिला खत्म करने का मौका, सूर्यवंशी पर टिकी सबकी निगाहें
Jul 22, 2026 | 06:43 PMमहाराष्ट्र वोटर लिस्ट अपडेट: 8.22 करोड़ मतदाताओं तक पहुंचे SIR फॉर्म, मुंबई-पुणे छूटे पीछे; जानिए शहरों का हाल
Jul 22, 2026 | 06:43 PM‘मेरा 4 साल का बेटा पूरी रामायण जानता है’, मंदोदरी बनीं काजल अग्रवाल ने बेटे नील को लेकर किया दिलचस्प खुलासा
Jul 22, 2026 | 06:39 PMमुंबई में भारी बारिश के बीच कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, पुलिस ने वडेट्टीवार सहित दिग्गजों को हिरासत में लिया
Jul 22, 2026 | 06:34 PMवीडियो गैलरी

CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर फूटा गुस्सा, वाराणसी से कानपुर तक सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता! देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:16 PM
लोकतंत्र की हत्या हो रही है, मीनाक्षी नटराजन ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा; जानिए क्या है पूरा विवाद- VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:46 PM
बांके बिहारी मंदिर से गायब हुआ चांदी का रथ? साधु-संतों में मचा हड़कंप, सीएम योगी से की बड़ी मांग! VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:02 PM
राहुल-प्रियंका की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को दी कड़ी चेतावनी-VIDEO
Jul 22, 2026 | 01:26 PM










