Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

काजोल ने 16 साल की उम्र में किया था बॉलीवुड में डेब्यू, आज हैं बड़े पर्दे की फेमस एक्ट्रेस

काजोल 5 अगस्त को अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। काजोल 90 की दशक की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं। एक्ट्रेस ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत महज 16 साल की उम्र में ही कर दी थी। एक्ट्रेस की पहली बॉलीवुड डेब्यू फिल्म बेखुदी हैं। साल 1993 में काजोल अब्बास मस्तान की फिल्म 'बाजीगर' में लीड रोल में नजर आई। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचाई थी।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Aug 05, 2024 | 07:00 AM

(सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल का जन्म 5 अगस्त, 1974 को मुंबई में तनुजा मुखर्जी और शोमू मुखर्जी के घर में हुआ था। काजोल 5 अगस्त को अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस ने कई सुपरहिट हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई हैं। काजोल 90 की दशक की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं। काजोल कई अवॉर्ड्स और पुरस्कार भी हासिल कर चुकी हैं।

काजोल एक फिल्मी परिवार से ताल्लुकात रखती हैं। काजोल के दिवंगत पिता शोमू मुखर्जी एक फिल्म निर्माता और निर्देशक थे। और उनकी मां तनुजा एक पूर्व एक्टर हैं। एक्ट्रेस 24 फरवरी, 1999 में बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन के साथ शादी की बंधन में बंधी थी। अजय देवगन और काजोल के दो बच्चे बेटी न्यासा देवगन और बेटा युग देवगन हैं।

एक्ट्रेस ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत महज 16 साल की उम्र में ही कर दी थी। एक्ट्रेस की पहली बॉलीवुड डेब्यू फिल्म बेखुदी हैं। हालांकि, फिल्म को दर्शकों से कुछ खास प्रतिक्रिया नहीं मिली थी। साल 1993 में काजोल अब्बास मस्तान की फिल्म ‘बाजीगर’ में लीड रोल में नजर आई। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ एक्टर शाहरुख खान और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी अपने मुख्य किरदार में नजर आई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचाई थी। एक्ट्रेस की ये फिल्म काफी हिट साबित हुई थी।

सम्बंधित ख़बरें

DDLJ 30 Years: लंदन में लगा राज-सिमरन का ब्रॉन्ज स्टैच्यू, शाहरुख-काजोल ने किया अनावरण

‘गुस्ताख इश्क’ प्रीमियर में बी-टाउन दीवाज का ब्लैक मैजिक, जाह्नवी से रेखा तक ने मचाया जलवा

Farhan Akhtar Film: फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ रिलीज, फराह खान और काजोल ने दी शुभकामनाएं

बूढ़े अफेयर छिपाने में माहिर…ट्विंकल खन्ना के शब्दों से हिल गईं काजोल, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

साल 1995 में काजोल फिल्म ‘करण-अर्जुन’ और ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे’ में बैक टू बैक नजर आई थी। काजोल की ये दोनों फिल्म हिट हुई थी। फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे में काजोल के अभिनय के लिए उन्हें फिल्म फेयर के बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। काजोल बॉलीवुड फिल्म गुप्त में एक निगेटिव किरदार में नजर आई थी।

ये भी पढ़ें- कार्तिक आर्यन ने शेयर किया ‘तेरा यार हूं मैं’ गाना, फैंस को बोले- हैप्पी फ्रेंडशिप डे

दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे में काजोल के किरदार को फैंस ने खूब पसंद किया था। इसके बाद काजोल के पास फिल्मों की लाइन लग गईं। इसमें होते होते प्यार हो गया, कुछ कुछ होता है, उधार की जिंदगी, गुंडाराज, हम आपके दिल में रहते हैं, हलचल, प्यार किया तो डरना क्या, फना, माय नेम इज खान, त्रिभंगा, ये दिल्लगी, हेलीकॉप्टर, ओम शांति ओम, प्यार तो होना ही था, दुश्मन और दिलवाले जैसी हिट फिल्में शामिल हैं।

Kajol made her bollywood debut at the age of 16 today she is a famous actress of the big screen

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 05, 2024 | 07:00 AM

Topics:  

  • Kajol

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.