- Hindi News »
- Movies »
- Bollywood »
- Huma Qureshi Mithya Will Have A Blockbuster Premiere On Diwali
हुमा कुरैशी की ‘मिथ्या’ का दिवाली पर होगा धमाकेदार प्रीमियर, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी फिल्म
जी5 ने अपनी ऑरिजिनल सीरीज़ एवं साइकोलॉजिकल ड्रामा ‘मिथ्या: द डार्कर चैप्टर’ का ट्रेलर रिलीज किया। ट्रेलर में दर्शकों को एक बार फिर से दो सौतेली बहन जूही और रिया के बीच के जबरदस्त साइकोलॉजिकल ड्रामा की झलक दिखाई देती है।
- Written By: सोनाली झा

हुमा कुरैशी की ‘मिथ्या’ का दिवाली पर होगा धमाकेदार प्रीमियर
मुंबई: जी5 ने अपनी ऑरिजिनल सीरीज़ एवं साइकोलॉजिकल ड्रामा ‘मिथ्या: द डार्कर चैप्टर’ का ट्रेलर रिलीज किया। कपिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी और अप्लॉज एंटरटेनमेंट और रोज ऑडियो विज़ुअल प्रोडक्शन द्वारा साथ मिलकर प्रोड्यूस की गई इस सीरीज में दो सौतेली बहनों, जूही यानी हुमा कुरैशी और रिया यानी अवंतिका दासानी के बीच लगातार बदलते रिश्तों की दास्तान के साथ-साथ उन दोनों के बीच बदले और इंतक़ाम की भावना के साथ जारी संघर्ष को दिखाया गया है।
‘मिथ्या’ के ट्रेलर में दर्शकों को एक बार फिर से दो सौतेली बहनों, जूही और रिया के बीच के जबरदस्त साइकोलॉजिकल ड्रामा की झलक दिखाई देती है। अपनी किताब ‘धुंध’ की कामयाबी का आनंद ले रही जूही की दुनिया में उस वक्त अचानक उथल-पुथल मच जाती है, जब एक रहस्यमय लेखक अमित चौधरी यानी नवीन कस्तूरिया उस पर अपनी रचनाओं की चोरी का आरोप लगाता है।
ये भी पढ़ें- भूल भुलैया 3 का रोमांटिक ट्रैक ‘जाना समझो ना’ जारी
सम्बंधित ख़बरें
पुणे: पिंपरी-चिंचवड में बुजुर्गों से सोने के आभूषण ठगने के आरोप में फर्जी पुलिसकर्मी गिरफ्तार
‘देश का बच्चा-बच्चा मेरे साथ’, जेल से बाहर आते ही राजपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी; देखें क्या कहा- VIDEO
नीदरलैंड के कप्तान ने किया FIFA का जिक्र, टीम इंडिया के खिलाफ मैच से पहले क्यों याद आए फुटबॉल के बड़े उलटफेर
मुंबई से उत्तरपूर्व की यात्रा होगी आसान, अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन, जानें कब और कहां से चलेगी
इस बीच, रिया अभी भी अपने पिता का प्यार पाने के लिए योजना बना रही है और साजिश रच रही है, लेकिन क्या प्यार और अपनापन पाने की उसकी चाहत बदले और चालबाजी की लड़ाई में बदल जाएगी? इस सीरीज में ‘खून बनाम खून’ की कहानी दिखाई गई है, जिसमें परिवार के आपसी रिश्तों को कसौटी पर परखा जाता है, जहां दोनों महिलाएं एक-दूसरे को पूरी तरह बर्बाद करने के लिए नैतिकता की सभी सीमाओं को पार करके झूठ और धोखे के गंदे खेल का सहारा लेती हैं।
इस बार दोनों बहनें एक-दूसरे के निशाने पर हैं, जिसका नतीजा और भी घातक होने वाला है। रिया के खिलाफ़ इस लड़ाई में बेरहम जूही चीज़ों को कुछ ज़्यादा ही आगे ले जाती है। अंत में बाजी पलटती है और दोनों बहनें खुद को एक-दूसरे की जगह खड़ा पाती हैं। इसके अलावा, अमित के किरदार के आने से ड्रामा और मसाला का तड़का लगता है और दोनों बहनों की ज़िंदगी की परेशानियाँ और बढ़ जाती हैं, जिससे यह सीरीज़ दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाली साइकोलॉजिकल थ्रिलर बन जाती है। हुमा कुरैशी की ‘मिथ्या’ इस बार दिवाली के अवसर पर जी5 पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है।
ये भी पढ़ें- राघव चड्ढा ने परिणीति चोपड़ा को किया बर्थडे विश
Huma qureshi mithya will have a blockbuster premiere on diwali
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे: पिंपरी-चिंचवड में बुजुर्गों से सोने के आभूषण ठगने के आरोप में फर्जी पुलिसकर्मी गिरफ्तार
Feb 17, 2026 | 08:59 PM‘देश का बच्चा-बच्चा मेरे साथ’, जेल से बाहर आते ही राजपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी; देखें क्या कहा- VIDEO
Feb 17, 2026 | 08:59 PMनीदरलैंड के कप्तान ने किया FIFA का जिक्र, टीम इंडिया के खिलाफ मैच से पहले क्यों याद आए फुटबॉल के बड़े उलटफेर
Feb 17, 2026 | 08:58 PMमुंबई से उत्तरपूर्व की यात्रा होगी आसान, अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन, जानें कब और कहां से चलेगी
Feb 17, 2026 | 08:53 PMFIH Pro League 2025-26 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत सिंह की जगह इस खिलाड़ी को मिली कमान
Feb 17, 2026 | 08:53 PMकर्जदारों को अभी और करना होगा इंतजार! FY27 में भी स्थिर रह सकती हैं ब्याज दरें, जानें RBI की नई रिपोर्ट
Feb 17, 2026 | 08:50 PMईरान-अमेरिका जेनेवा मीटिंग बाद टकराव तेज, खामेनेई ने ट्रंप की नौसेना को दी सीधी चुनौती; जानें क्या होगा अब?
Feb 17, 2026 | 08:46 PMवीडियो गैलरी

धार भोजशाला विवाद: वकीलों की हड़ताल से टली सुनवाई, 18 फरवरी को कोर्ट में खुलेगा एएसआई सर्वे का राज
Feb 17, 2026 | 01:31 PM
इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM










