गौहर खान की अंग्रेजी की पाठशाला, चलते चलते एक्ट्रेस ने दिया सही उच्चारण का ज्ञान
गौहर खान इस समय शाहरुख खान के शो फौजी के सीक्वल को लेकर चर्चा में हैं। लेकिन एक्ट्रेस फिलहाल अंग्रेजी की टीचर बनी नजर आई हैं। वह चलते-चलते पैपराजी को सही उच्चारण का पाठ पढ़ाते हुए दिखाई दी हैं।
- Written By: अनिल सिंह
मुंबई: गौहर खान का नाम टीवी की बेहतरीन अदाकाराओं में शुमार होता है। गौहर खान फिलहाल ‘फौजी 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं। शाहरुख खान के टीवी शो फौजी के सीक्वल में वह विक्की जैन के साथ नजर आएंगी। सीरियल का निर्माण विक्की जैन, संदीप सिंह के साथ मिलकर कर रहे हैं। इसी बीच गौहर खान पैपराजी के कमरे में कैद हुईं, लेकिन उनका यह वीडियो इस समय वायरल हो रहा है। दरअसल वह पैपराजी को इंग्लिश सिखाते हुए नजर आई हैं। उन्होंने पैपराजी को सही उच्चारण करने का पाठ पढ़ाया है।
सोशल मीडिया पर विरल भयानी नाम के इंस्टाग्राम हैंडल पर यह वीडियो पब्लिश किया गया है। कैप्शन में लिखा है, गौहर खान लुक्स अब्सोल्युटली ब्यूटीफुल इन स्लीक ब्लैक आउटफिट ऐज शी स्पॉटेड टुडे। वीडियो में गौहर खान नजर आ रही हैं। वह अपनी गाड़ी में बैठने से पहले मीडिया कर्मियों में एक कैमरामैन को इंग्लिश का पाठ पढ़ाते हुए नजर आई हैं। दरअसल उनके गाड़ी में बैठने से पहले एक कैमरामैन ने यह कहा कि वीडियो बलर हो गया है, तो उन्होंने कैमरामैन के उच्चारण को सही किया और बताया कि ‘बलर’ नहीं ‘ब्लर’ होता है।
ये भी पढ़ें- सलमान खान से माफी मांग रहा है 5 करोड़ मांगने वाला शख्स…
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई: एसटी महामंडल के भूमि विकास को मिलेगी गति, पीपीपी नीति से छूट देने को मंत्रिमंडल की मंजूरी
‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर लखनऊ में मंथन, जेपीसी ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से लिए सुझाव
8वें वेतन आयोग पर बड़ा खुलासा! AI खाएगा नौकरी? Sharad Kohli ने खोले कई राज | Exclusive Interview
नितिन गडकरी से मिले रेवंत रेड्डी, रीजनल रिंग रोड और हाईवे प्रोजेक्ट्स को जल्द मंजूरी देने की मांग, कही ये बात
गौहर खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट की अगर बात करें तो वह इस समय अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन के साथ ‘फौजी 2’ में नजर आने वाली हैं। विक्की जैन कर्नल संजय सिंह की भूमिका निभाएंगे। जबकि गौहर खान लेफ्टिनेंट कर्नल सिमरत कौर की भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी। गौहर खान के फैंस उनके अपकमिंग शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
