फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव का जन्म 31 अगस्त 1984 को हरियाणा के गुरुग्राम के अहीरवाल में हुआ था। राजकुमार राव 31 अगस्त को 40वां जन्मदिन मनाएंगे। राजकुमार राव के जन्मदिन पर फैंस को वह रिटर्न गिफ्ट देंगे। दरअसल, टिप्स फिल्म्स के कुमार तौरानी और नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स के जय शेवक्रमणी राजकुमार राव को बिल्कुल नए अवतार में पेश करने के लिए एक साथ आ रहे हैं।
निर्माताओं ने राजकुमार राव का सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में उन्होंने दिलचस्प टैगलाइन लिखा है। निर्माताओं ने पोस्टर में लिखा है कि पैदा नही हुए तो क्या, बन तो सकते हैं। इस पोस्टर के साथ निर्माताओं ने बताया कि राजकुमार राव के जन्मदिन पर फिल्म के शीर्षक की घोषणा की जाएगी। इससे राजकुमार राव के लिए यह साल और भी खास हो जाएगा।
ये भी पढ़ें- स्त्री 2 के आगे डूब रही है वेदा और खेल खेल में की कश्ती
राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचा रही है। आए दिन बड़े से बड़े फिल्मों का रिकॉर्ड ब्रेक कर रही हैं। स्त्री 2 का बजट 50 करोड़ रुपये का है और फिल्म ने ओपनिंग में 70 करोड़ का कलेक्शन कर के केजीएफ 2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। स्त्री 2 ने आठ दिन में भारत में 300 करोड़ का कलेक्शन किया था, जो कि यश की फिल्म केजीएफ 2 और प्रभास की फिल्म बाहुबली 2 से कई ज्यादा था।
स्त्री 2 ने 9वें दिन शाहरुख खान की फिल्म पठान का रिकॉर्ड ब्रेक किया था। फिल्म ने 13वें दिन धूम 3 और गदर 2 का दमदार कलेक्शन का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया था। स्त्री 2 का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम है। आए दिन स्त्री 2 सुपरहिट फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ के खुद का रिकॉर्ड बना रही हैं। बॉक्स ऑफिस पर स्त्री 2 के साथ खेल खेल में, वेदा, तंगलान, मिस्टर बच्चन और डबल इस्मार्ट भी रिलीज हुआ था। हालांकि स्त्री 2 के आगे किसी का जादू नहीं चल सका।
ये भी पढ़ें- विक्की कौशल की फिल्म बैड न्यूज का ओटीटी रिलीज