वंदे भारत में ईशा देओल को देख वीडियो बनाने लगे लोग, बरसों बाद किया ट्रेन का सफर
ईशा देओल को वंदे भारत में सफर करते देख फैंस हैरान नजर आए, इतना ही नहीं वो एक्ट्रेस का वीडियो बनाने लगे। ईशा देओल ने खुद वंदे भारत के सफर का वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है और यह बताया है कि वो बरसों के बाद ट्रेन का सफर करने जा रही हैं।
- Written By: अनिल सिंह
मुंबई: ईशा देओल हाल ही में अपनी तलाक को लेकर चर्चा में थीं। लेकिन इस समय वह अपने वीडियो को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। वंदे भारत से वह यात्रा करते हुए नजर आई हैं। इस दौरान उन्होंने हुडी पहन रखी थी। लेकिन फिर भी लोगों ने उन्हें पहचान लिया और वह एक्ट्रेस का वीडियो बनाने लगे।
इंस्टाग्राम वीडियो में ईशा देओल ने खुद इस बात की जानकारी दी है कि वह ट्रेन राइड पर निकली हैं। वीडियो में वह बता रही हैं कि वह वंदे भारत से सफर करने जा रही हैं। वह मुंबई के मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन का नजारा दिखाते हुए भी नजर आई हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने वंदे भारत में बैठने के बाद का वीडियो भी साझा किया है। इस वीडियो में लोग उनका वीडियो बनाते और उन्हें हाय करते हुए नजर भी आए हैं।
ये भी पढ़ें- लाफ्टर शेफ्स होगा OFF AIR, अक्टूबर में टेलीकास्ट होगा आखिरी एपिसोड
ईशा देओल के इस वीडियो पर ढेर सारे कॉमेंट्स भी आए हैं और बड़ी संख्या में लोगों ने उनकी तारीफ की है। ईशा देओल ने भरत तख्तानी से इसी साल 6 फरवरी को अलग होने का बयान जारी किया था। ईशा देओल की दो बेटियां हैं और दोनों ईशा देओल के साथ रहती हैं। हालांकि तलाक के बाद बेटियों की परवरिश का खर्चा ईशा देओल के पूर्व पति उठा रहे हैं।
ईशा देओल की अगर काम की बात की जाए तो वह साल 2021 में शॉर्ट फिल्म ‘एक दुआ’ में नजर आई थीं। वही अजय देवगन की फिल्म ‘रुद्रा: द ऐज ऑफ डार्कनेस’ में वह नजर आई थी। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि बॉलीवुड में ईशा देओल ने वापसी तो कर ली है, अब आने वाले वक्त में उनकी और फिल्में उनके प्रशंसकों को देखने मिल सकती है। फिलहाल वह वंदे भारत के यात्रा को इंजॉय करते हुए नजर आई हैं। वीडियो जारी कर उन्होंने अपने सफ़र की जानकारी तो दी पर यह नहीं बताया कि वह कहां जा रही हैं।
