लाफ्टर शेफ्स होगा OFF AIR, अक्टूबर में टेलीकास्ट होगा आखिरी एपिसोड

टीवी रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स' जल्द ही ऑफ एयर (OFF AIR) होने वाला है। अक्टूबर के महीने में शो का आखिरी एपिसोड टेलीकास्ट होगा। खबर के मुताबिक सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 इसी टाइम स्लॉट पर प्रसारित होने वाला है।
laughter chefs to go OFF AIR in october
Published on
Updated on

मुंबई: कलर्स टीवी पर आने वाले रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स' को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इस शो की थीम ही यह है कि खाना बनाना तो एक बहना है असली मकसद तो लोगों को हंसना है। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। लेकिन दर्शकों के लिए एक बैड न्यूज़ है कि शो जल्दी ऑफ एयर होने वाला है। अक्टूबर के महीने में इस शो का आखिरी एपिसोड टेलीकास्ट होगा। क्योंकि इसी टाइम स्लॉट पर बिग बॉस 18 प्रसारित किया जाएगा।

टीवी के शो 'लाफ्टर शेफ्स' में अंकिता लोखंडे, अली गोनी, राहुल वैद्य जैसे सितारे नजर आ चुके हैं। शो की मेजबानी भारती सिंह करती हैं और सेलिब्रिटी शेफ हरपाल सिंह सुखी इसे जज कर रहे हैं। जून के महीने में ये शो पहली बार शुरू हुआ था। अब इसके सीजन वन का अंत नजदीक आ गया है। यह दर्शकों के लिए दुख भरी खबर है। इस टीवी शो को लेकर चर्चा थी कि ये जनवरी 2025 तक टेलीकास्ट किया जाएगा। लेकिन शो से जुड़े सूत्र के अनुसार कलाकारों के साथ आगे का अनुबंध अभी नहीं किया गया है। बिग बॉस के नए सीजन की वजह से 'लाफ्टर शेफ्स' को बंद किया जा रहा है और अब इसके अगले सीजन की तैयारी जल्द ही शुरू होगी।

'लाफ्टर शेफ्स' के सीजन वन में अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन भी नजर आए। इसके अलावा शो में अर्जुन बिजलानी, कृष्णा अभिषेक, करण कुंद्रा, निया शर्मा और जन्नत जुबेर जैसे कलाकार भी हिस्सा ले चुके हैं। यह शो कलर्स टीवी पर प्रसारित होता है। खबर के मुताबिक 6 अक्टूबर को बिग बॉस सीजन 18 कलर्स टीवी पर प्रीमियर होने वाला है। उससे पहले ही इस शो को बंद कर दिया जाएगा। खबर यह भी है कि इसे अगले साल फिर अगले सीजन के साथ शुरू किया जाएगा। ऐसे में दर्शकों को निराश होने की जरूरत नहीं है बल्कि उन्हें कुछ समय के लिए अब इंतजार करना होगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com