एकता कपूर का हेमा कमेटी की रिपोर्ट पर बड़ा बयान, बोलीं- महिलाओं को खुद लेना होगा एक्शन
एकता कपूर ने कहा की महिलाओं की सुरक्षा सिर्फ इंडस्ट्री का मुद्दा नहीं है। यह हर उस महिला से जुड़ा हुआ है, जो वर्क प्लेस पर मौजूद है और हम इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हैं। हमें एजेंसी को पुरुष से महिलाओं में बदलना होगा और इसे समान बनाना होगा।
- Written By: सोनाली झा
(फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान की फिल्म द बकिंघम मर्डर्स का हाल ही में ट्रेलर लॉन्च हुआ था। इस दौरान एक इवेंट का आयोजन किया था। वहां मौजूद फिल्ममेकर एकता कपूर ने भी वूमेन सेफ्टी के मुद्दे पर अपनी राय रखी है। साथ ही उन्होंने हेमा कमेटी की रिपोर्ट पर भी बयान दिया। इतना ही नहीं फिल्म के डायरेक्टर हंसल मेहता ने भी महिलाओं की सुरक्षा के बारे में बात की।
एकता कपूर ने कहा की महिलाओं की सुरक्षा सिर्फ इंडस्ट्री का मुद्दा नहीं है। यह हर उस महिला से जुड़ा हुआ है, जो वर्क प्लेस पर मौजूद है और हम इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हैं। जैसा कि मैंने कहा कि अब बहुत सारी महिलाओं को लीड करना होगा ताकि बहुत सारी अन्य महिलाएं भी इसमें शामिल हो सकें। इस मौके पर एकता कपूर ने अपनी फिल्म द बकिंघम मर्डर्स का उदाहरण दिया।
एजेंसी को पुरुष से महिलाओं में बदलना होगा
एकता कपूर ने आगे कहा की दो फीमेल प्रोड्यूसर ने मिलकर एक फिल्म बनाई, जिसमें एक महिला ऑफिसर क्रिमिनल केस सॉल्व करती है। यह एक तरफ से सेफ्टी और पॉवर की दिशा में बढ़ता हुआ एक कदम है। हमें एजेंसी को पुरुष से महिलाओं में बदलना होगा और इसे समान बनाना होगा। हमें टॉप पोजीशन पर या फिर कंपनियां चलाती हुई महिलाएं चाहिए। इसके लिए महिलाओं को ही पहल करनी होगी।
सम्बंधित ख़बरें
Kareena Kapoor Vacation: सफेद बिकनी में समंदर के बीच तैरती दिखीं करीना कपूर, नो-मेकअप लुक ने बटोरी सुर्खियां
समुद्र किनारे सैफ अली खान का स्टाइलिश अंदाज देख फिदा हुईं करीना कपूर, बोलीं- गर्मियां अच्छी बीत रही हैं
‘शाहिद कपूर की वजह से बनी थी जब वी मेट’, इम्तियाज अली ने किया बड़ा खुलासा, बॉबी देओल के साथ बनने वाली थी फिल्म
करीना कपूर ने करिश्मा कपूर पर लुटाया प्यार, बोलीं- अगर दीदी साथ न हों तो मेरा एक दिन भी ठीक से नहीं गुजर सकता
ये भी पढ़ें- फरहान अख्तर ने शुरू की 120 बहादुर की शूटिंग
हंसल मेहता ने कही ये बात
जैसा कि मैंने कहा कि एक रिपोर्ट आएगी और लोग इसके बारे में ज्यादा पढ़ेंगे, लेकिन किसी भी वर्क प्लेस पर महिलाओं के लिए एक सुरक्षित वातावरण बनाए रखने की शुरुआत खुद महिलाओं को कोई करनी होगी। इस मौके पर डायरेक्टर हंसल मेहता ने कहा कि बराबरी और सुरक्षा का माहौल देने की जिम्मेदारी पुरुषों की भी है। समय आगे है कि हम इसे स्वीकार करें और लोगों की आंखों को आंखों में खुद को सुरक्षित देखें।
द बकिंघम मर्डर्स कब होगा रिलीज
द बकिंघम मर्डर्स का ट्रेलर बहुत ही दिलचस्प और सस्पेंस से भरा हुआ है। करीना कपूर खान को स्क्रीन पर एक सख्त पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाते देखना बहुत दिलचस्प होगा। करीना कपूर खान की फिल्म 13 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में करीना के अलावा ऐश टंडन, रणवीर बरार और कीथ एलन जैसे टैलेंटेड स्टार्स हैं। फिल्म को शोभा कपूर, एकता आर कपूर और पहली बार प्रोड्यूसर बन रही करीना कपूर खान ने प्रोड्यूस किया है।
ये भी पढ़ें- सलमान खान फयरिंग मामला: आरोपी विक्की और सागर का दावा
