देवरा ने मारी 200 करोड़ के क्लब में एंट्री, स्त्री 2 का जोश अभी भी बॉक्स ऑफिस है बरकरार
देवरा ने बुधवार को 17.83 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 205.18 करोड़ रुपये हो गया है। स्त्री 2 ने 49वें दिन 1.68 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 591.33 करोड़ रुपये हो गया है।
- Written By: सोनाली झा
देवरा और स्त्री 2 का कलेक्शन
मुंबई: जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। देवरा ने रिलीज के छठे दिन 200 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री मारी है। फिल्म की शुरुआत काफी धमाकेदार हुई थी। हालांकि, बीच में फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने मिली। श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 रिलीज के 49 दिन के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। वहीं स्त्री 2 के बाद रिलीज हुई फिल्म की हवा टाइट हो गई। आइए जानते हैं, देवरा, और स्त्री 2 ने मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर कितनी की कमाई की है।
देवरा का कलेक्शन
जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर की फिल्म देवरा की बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचा रही है। कोरटाला शिवा के निर्देशन में बनी फिल्म देवरा में जूनियर एनटीआर डबल रोल में नजर आए। उनके अलावा फिल्म जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। सैफ अली खान विलेन के रूप में छा गए हैं। देवरा ने बुधवार को 17.83 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 205.18 करोड़ रुपये हो गया है।
ये भी पढ़ें- सत्यराज ने मां के खिलाफ जाकर चुना था फिल्मों का रास्ता
सम्बंधित ख़बरें
अकोला मर्डर केस: घरेलू विवाद में खूनी खेल, रिश्तेदार ने युवक पर किया जानलेवा हमला; आरोपी गिरफ्तार
…तो देश में रहने का अधिकार नहीं, वंदे मातरम के विरोध पर मौलाना मदनी पर भड़कीं मंत्री अग्निमित्रा पॉल
Angel Number 11:11 Meaning: यदि आपको भी बार-बार दिखता है 11:11 का शुभ नंबर, तो समझिए खुलने वाले हैं आपके भाग्य
चलती ट्रेन के सामने ट्रैक पर खड़ा रहा युवक, इस हरकत को देख भड़के लोग; वीडियो वायरल
स्त्री की कहानी
फिल्म के पहले पार्ट में ‘स्त्री’ पुरुषों को उठाकर ले जाती है। फिल्म के दूसरे पार्ट यानी स्त्री 2 में सरकटा नाम का राक्षस गांव से महिलाओं को उठाकर ले जाता है। सरकटा कोई और नहीं बल्कि गांव का पूर्वज ही है जो कभी पितृसत्तात्मक सोच रखा करता था और महिलाओं को समाज में आगे बढ़ते नहीं देखना चाहता था। सरकटा एक एक करके गांव की कई महिलाओं को उठा ले गया है और इस बार उसका अंत करने के लिए विक्की के साथ कई शक्तियां एक हो जाती हैं और उसका अंत करती हैं।
स्त्री 2 का कलेक्शन
स्त्री 2 में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना मुख्य भूमिका में हैं। स्त्री 2 रिलीज के बाद से अभी तक बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। स्त्री 2 करीब 60 करोड़ रूपये के बजट में बनी फिल्म है। स्त्री 2 ने कई बड़े-बड़े फिल्मों का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है। स्त्री 2 ने 49वें दिन 1.68 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 591.33 करोड़ रुपये हो गया है।
