हॉस्पिटल से आई दीपिका पादुकोण की अपडेट, नन्हे मेहमान के लिए बेताब हुए रणवीर सिंह
दीपिका पादुकोण डिलीवरी के लिए एचएन रिलायंस फाऊंडेशन हॉस्पिटल में भर्ती हो चुकी हैं। रणवीर सिंह नन्हे मेहमान का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। परिवार अस्पताल में मौजूद है। दीपिका पादुकोण का रूटीन चेकअप चल रहा है।
- Written By: अनिल सिंह
मुंबई: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। किसी भी समय गुड न्यूज़ आ सकती है। दीपिका डिलीवरी के लिए एचएन रिलायंस फाऊंडेशन हॉस्पिटल में एडमिट हुई हैं। शुक्रवार को कपल सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचा था और शनिवार को दीपिका पादुकोण अस्पताल में भर्ती हुई है।
दीपिका पादुकोण के अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद से उनके फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। दरअसल फैंस भी बच्चे को वेलकम करने का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच खबर यह भी है कि रणवीर सिंह नन्हे मेहमान का वेलकम करने के लिए बेताब हैं और इस समय रणवीर सिंह समेत पूरा परिवार दीपिका पादुकोण के साथ है।
ये भी पढ़ें- कामुक अदा में राधा बनी तमन्ना भाटिया को देख भड़के लोग
सम्बंधित ख़बरें
ICC की मैटरनिटी पॉलिसी को दीपिका पादुकोण का समर्थन, बोलीं- यह महिला खेलों के लिए ऐतिहासिक कदम
भारत का सबसे महंगा एक्टर बना ये स्टार, न शाहरुख, न रजनीकांत… ₹325 करोड़ फीस लेकर इस एक्टर ने रचा इतिहास
Father’s Day Special: हर बेटे-बेटी को देखनी चाहिए ये 5 फिल्में, इमोशंस से भर जाएगा दिल
बॉक्स ऑफिस पर छाई रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’, फिर भी OTT पर पहली फिल्म से नहीं जीत सकी मुकाबला
दीपिका पादुकोण का रूटीन चेकअप
डिलीवरी से पहले अस्पताल में दीपिका पादुकोण का रूटीन चेकअप किया जा रहा है। डिलीवरी किसी भी समय हो सकती है। हालांकि इसके बारे में औपचारिक जानकारी अस्पताल या फिर एक्टर की तरफ से जारी नहीं की गई है। लेकिन डिलीवरी इसी महीने में संभावित है और दीपिका पादुकोण का अस्पताल में एडमिट होना इस बात का संकेत है कि नन्हे मेहमान का आगमन घर में जल्द ही होने वाला है।
इससे पहले शुक्रवार को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पूरे परिवार के साथ मुंबई के दादर स्थित सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे। जहां उन्होंने डिलीवरी से पहले गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया। आपको बता दें कि इस समय गणेश उत्सव का माहौल है और दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह के घर में मेहमान आपका आगमन होने वाला है। ऐसे में इस शुभ अवसर पर कपल गणपति बप्पा के दरबार पहुंचा था।
