दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह से पहले इन सेलेब्स के घर जन्मी हैं नन्ही परी
बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर में खुशियां दस्तक दी हैं। कपल एक नन्ही परी के माता-पिता बने हैं। कपल के घर ऋषि पंचमी के दिन लक्ष्मी पधार गई है। इसके साथ ही परिवार में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है।
- Written By: सोनाली झा
(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर में खुशियां दस्तक दी हैं। कपल एक नन्ही परी के माता-पिता बने हैं। एचएन रिलायंस फाऊंडेशन हॉस्पिटल में दीपिका पादुकोण ने बेबी गर्ल को जन्म दिया। कपल के घर ऋषि पंचमी के दिन लक्ष्मी पधार गई है। इसके साथ ही परिवार में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है।
अली फजल और ऋचा चड्ढा की नन्ही परी
अली फजल और ऋचा चड्ढा ने 16 जुलाई यानी मंगलवार को अपने पहले बेबी का स्वागत किया था। अली फजल और ऋचा चड्ढा ने खुद इसकी जानकारी दी है। कपल ने एक स्टेटमेंट शेयर कर बताया कि हमें 16.07.24 को एक स्वस्थ बेटी के आगमन की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है। ऋचा और अली की मुलाकात 2012 में फुकरे के सेट पर हुई थी। ऋचा और अली ने मार्च 2020 में कोर्ट मैरिज की थी।
वरुण धवन की बेटी
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की वाइफ नताशा दलाल ने 3 जुलाई, सोमवार को बेटी को जन्म दिया था। कपल शादी के 3 साल बाद एक बेटी के माता-पिता बने। वरुण धवन और नताशा दलाल 24 जनवरी 2021 को अलीबाग में शादी के बंधन में बंध गए थे। वरुण और नताशा स्कूल से ही दोस्त थे। लंबे वक्त तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी की।
सम्बंधित ख़बरें
तीसरे ट्राइमेस्टर की झलक शेयर कर जीता फैंस का दिल, दीपिका पादुकोण ने प्रेग्नेंसी को लेकर दी बड़ी अपडेट
Saif Ali Khan On Dhurandhar: रणवीर सिंह की फिल्म ने बदली सैफ की सोच, बोले- ‘धुरंधर से पहले और बाद का दौर अलग’
फिल्म इंडस्ट्री में 8 घंटे की शिफ्ट पर अहमद खान का समर्थन, बोले- बदलाव की जरूरत है
Happy Birthday Ranveer Singh: ‘शेर ए बलोच’… रणवीर सिंह के लिए अर्जुन रामपाल का दमदार बर्थडे मैसेज
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी
आलिया भट्ट ने अप्रैल 2022 में रणबीर कपूर संग शादी रचाई थी। शादी के बाद कपल के घर 6 नवंबर 2022 को राहा का जन्म हुआ था। आलिया-रणबीर ने अपनी बेटी का नाम राहा कपूर रखा है। क्रिसमस के मौके पर कपल ने अपनी बेटी का पहली बार चेहरा रिवील किया और जमकर राहा के साथ मीडिया को पोज दिया था। इस दौरान राहा पाउडर पिंक और व्हाइट फ्रॉक में दिखाई दी थी।
कपल की नन्ही परी
साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार राम चरण की वाइफ उपासना ने हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में 20 जून 2023 को एक बेटी को जन्म दिया था। राम चरण और उपासना को शादी के 11 साल बाद यह ख़ुशी मिली थी। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने सरोगेसी द्वारा एक बेटी का वेलकम किया। कपल की बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस है।
