Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सलमान खान के बाद एपी ढिल्लों के घर पर फायरिंग, बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

सलमान खान के घर पर फायरिंग के बाद अब सिंगर-रैपर एपी ढिल्लों के घर पर फायरिंग का मामला सामने आया है। फायरिंग भारत में नहीं बल्कि कनाडा के वैंकूवर में एपी ढिल्लों के घर पर हुई है। फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग ने ली है।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Sep 02, 2024 | 06:14 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: सलमान खान के घर पर फायरिंग के बाद अब सिंगर रैपर एपी ढिल्लों के घर पर फायरिंग का मामला सामने आया है। एपी ढिल्लों के कनाडा स्थित वेंकूवर वाले घर पर फायरिंग हुई है। फायरिंग का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि यह हमला गोल्डी बरार की तरफ से कराया गया है। हालांकि हमले को लेकर बिश्नोई गैंग ने दावा किया है कि यह हमला उनकी तरफ से किया गया है।

इंडो कैनेडियन रैपर और मशहूर सिंगर एपी ढिल्लों के वैंकूवर स्थित घर पर गोलीबारी की घटना सामने आई है। गोलीबारी घटना की जांच सुरक्षा एजेंसी कर रही है। रिपब्लिक भारत की रिपोर्ट के मुताबिक इस फायरिंग के पीछे गोल्डी बराड़ गैंग का हाथ है। वहीं फायरिंग को लेकर अभी तक औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें- ‘इमरजेंसी’ पर लगा ग्रहण, कंगना ने बताया निराशाजनक

सम्बंधित ख़बरें

Tahawwur Rana पर कनाडा मेहरबान? आतंकी साजिश के आरोपी की नागरिकता छीनने में क्यों अटका है कनाडा? ये है वजह

Canada Hospital Ants: कनाडा अस्पताल में चींटियों का हमला, ऑपरेशन थिएटर तक पहुंचीं, सर्जरी हुईं रद्द

Khalistani Gangs पर बड़ी कार्रवाई! कनाडा में एक्सटॉर्शन नेटवर्क का भंडाफोड़, वांटेड अपराधियों की लिस्टी जारी

Canada Permit Drop: कनाडा में छात्रों के स्टडी परमिट में कमी, 2025 में कोविड से भी नीचे आया आंकड़ा

मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि एपी ढिल्लों के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई और इस फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग में ली है। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि हमलावर की पहचान अभी तक नहीं की गई है और यह भी पता नहीं चल पाया है कि फायरिंग किस कारण से हुई है। हालांकि सुरक्षा एजेंसी फायरिंग की जानकारी जुटाना की कोशिश में लगी हुई है।

कुछ समय पहले सलमान खान के घर पर भी फायरिंग हुई थी और यह मामला अभी तक जांच का विषय बना हुआ है। सूत्रों का कहना है कि सलमान खान के साथ करीबी के कारण ही एपी ढिल्लों के घर के बाहर फायरिंग हुई है। हालांकि इस बारे में अभी औपचारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Bishnoi gang firing punjabi singer ap dhillon residence in vancouver canada

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 02, 2024 | 06:06 PM

Topics:  

  • Canada

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.