Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Birth Anniversary: विनोद खन्ना के पिता ने आखिर क्यों तान दी थी बेटे पर बंदूक, जानें मजेदार किस्सा

विनोद खन्ना का जन्म 6 अक्टूबर 1946 को पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। विनोद खन्ना का आज बर्थ एनिवर्सरी है। उन्होंने अपनी एक्टिंग से बॉलीवुड में एक अलग जगह बनाई है। आज विनोद खन्ना के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Oct 06, 2024 | 06:00 AM

विनोद खन्ना (फोटो क्रेडिट-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर विनोद खन्ना आज भले इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी फ़िल्मे आज भी लोगों उनकी याद दिलाती हैं। विनोद खन्ना का जन्म 6 अक्टूबर 1946 को पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। विनोद खन्ना का आज बर्थ एनिवर्सरी है। उन्होंने अपनी एक्टिंग से बॉलीवुड में एक अलग जगह बनाई है। आज विनोद खन्ना के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

विनोद खन्ना के पिता का कपड़ों और केमिकल बनाने का कारोबार था। बंटवारे के बाद विनोद खन्ना का परिवार मुंबई आया गया। विनोद खन्ना ने अपनी स्कूल की पढ़ाई मुंबई के सेंट मैरी स्कूल से की। विनोद ने कॉलेज के दिनों से ही थियेटर में काम करना शुरू कर दिया था। विनोद खन्ना एक्टिंग के दुनिया में कदम रखना चाहते थे। लेकिन, उनके पिता उनके इस फैसले के ख़िलाफ़ थे। विनोद के पिता चाहते थे कि वो बिजनेस संभालें।

एक्टिंग के लिए पिता ने तान दी थी बंदूक

विनोद खन्ना ने अपने पिता को एक्टिंग में जाने की इच्छा ज़ाहिर की। हालांकि यह बात उनके पिता को पसंद नहीं आई। इतना ही नहीं विनोद खन्ना के पिता ने गुस्से में उनपर बंदूक तान दी थी। उनके पिता ने कहा कि अगर बॉलीवुड में जाने की जिद करोगे तो शूट कर दूंगा, फिर मां ने मामला सुलझाया। इसके बाद विनोद की ज़िद पर उन्हें दो साल का वक्त बॉलीवुड में किस्मत आजमाने के लिए दिया गया।

सम्बंधित ख़बरें

Special Story: जब विनोद खन्ना ने तोड़ी विलेन की छवि, हीरो बनकर हासिल किया सुपरस्टार का मुकाम

Vinod Khanna: अमिताभ से जलन की वजह से बर्बाद हुआ करियर! विनोद खन्ना की अनसुनी कहानी

ट्विंकल खन्ना ने विनोद खन्ना को बताया था अपना पिता, पति के सामने शर्म से लाल हो गई थी रिंकी

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 18: प्राचीन काल की थीम पर सजा बिग बॉस का घर

इस फिल्म से किया था बॉलीवुड में डेब्यू

विनोद खन्ना ने फिल्म ‘मन का मीत’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में हीरो सुनील दत्त और विलेन की भूमिका में विनोद खन्ना नज़र आए थे। विनोद खन्ना की फ़िल्मे एक के बाद एक सुपरहिट साबित हो रही थी। उसी दौरान उन्होंने गीतांजलि से शादी कर ली। दोनों के दो बच्चे अक्षय खन्ना और राहुल खन्ना हुए। विनोद जब कॉलेज के दिनों में थियेटर में काम करते थे, तब उसी जगह उनकी मुलाकात गीतांजलि से हुई।

150 से ज़्यादा फिल्मों में किया काम

विनोद खन्ना ने अपने करियर में 150 से ज़्यादा फिल्मों में काम किया। दशक 70-80 के दौर में अमिताभ बच्चन एक सफल एक्टर माने जाते थे। उस दौरान ऐसा माना जाता था कि अमिताभ बच्चन को केवल विनोद खन्ना ही टक्कर दे सकते है। इंडस्ट्री में शशि कपूर के बाद विनोद खन्ना दूसरे एक्टर थे जो रविवार को काम नहीं करते थे। गुलजार द्वारा निर्देशित ‘मेरे अपने’ (1971) में विनोद खन्ना बतौर नायक वे नजर आये थे।

विनोद खन्ना ने लिया था संन्यास

विनोद खन्ना ने काफी नाम और शोहरत कमा ली थी। लेकिन, फिर भी उन्हें अपनी ज़िंदगी ख़ालीपन लगता था। इसी बीच उन्होंने अपना आलीशान घर छोड़कर संन्यास लेने का फैसला किया। इसके बाद वह अमेरिका में आध्यात्मिक गुरु ओशो के आश्रम चले गए। यहां वो पांच साल तक रहे। हालांकि जब वह भारत लौटे तब उनके और उनकी पत्नी के बीच कुछ अनबन हुई और उनका तलाक हो गया।

ये भी पढ़ें- नागार्जुन अक्किनेनी के खिलाफ भूमि अतिक्रमण का मामला दर्ज

विनोद खन्ना की दूसरी शादी

विनोद खन्ना साल 1990 में कविता से दूसरी शादी शादी की। दोनों से एक बेटा साक्षी खन्ना और बेटी श्रद्धा खन्ना हैं। साल 1987 में उन्होंने फिल्म ‘इंसाफ’ से बॉलीवुड में वापसी की। विनोद खन्ना सलमान खान के साथ बहुत सी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। सलमान उन्हें अपने लिए लकी मानते हैं। साल 1999 में विनोद खन्ना को फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

Birth anniversary vinod khanna father why did point a gun at his son

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 06, 2024 | 06:00 AM

Topics:  

  • Vinod Khanna

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.