मुंबई: साल 2024 खत्म होने में अब 3 महीने से भी काम समय बचा हैं। ऐसे में कुछ फिल्में ऐसी हैं, जो साल खत्म होने से पहले बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है। इसमें भूल भुलैया 3, सिंघम अगेन, कंगुवा, पुष्पा 2 और बेबी जॉन शामिल है। इन फिल्मों को देखने के लिए दर्शक काफी समय से इंजतार कर रहे हैं। ये फिल्मे बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचाएंगी। आइए कुछ ऐसी फ़िल्मों पर नजर डालते हैं, जो इस दिवाली धूम मचाएँगी और साल का अंत धमाकेदार तरीके से करेंगी।
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 में तृप्ति डिमरी, माधुरी दीक्षित और विद्या बालन अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। भूल भुलैया 3 इस दिवाली 1 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे देखने के बाद दर्शक फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन में अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह, करीना कपूर और दीपिका पादुकोण का अहम किरदार होने वाला है। फिल्ममेकर रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन दिवाली के मौके पर 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सिंघम अगेन रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की पांचवीं किस्त है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली।
ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट की जिगरा से आगे विक्की विद्या का वो वाला वीडियो
सूर्या की कंगुवा की रिलीज का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में बॉबी देओल, जगपति बाबू, योगी बाबू, नटराजन सुब्रमण्यम, रेडिन किंग्सले, कोवई सरला, दिशा पटानी, रवि राघवेंद्र, आनंद राज के एस रविकुमार और बीएस अविनाश मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म से बॉबी देओल और दिशा पटानी तमिल डेब्यू करने वाले हैं। सूर्या की ‘कंगुवा’ 14 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयारी है।
पुष्पा 2 की रिलीज का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में ऑलू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फ़हाद फ़सिल मुख्य भूमिका में है। फिल्म में एक बार फिर ऑलू अर्जुन पुष्पराज के रूप में नजर आएंगे। फिल्म में रोमांच, एक्शन, और गहरी कहानी के तत्वों के साथ-साथ दर्शकों को एक संपूर्ण अनुभव प्रदान करने का वादा किया गया है। पुष्पा 2, 6 दिसंबर 2024 को दुनियाभर में रिलीज होगी।
एक्टर वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बेबी एक आगामी हिंदी भाषा की एक्शन थ्रिलर है, जिसका निर्देशन कलीज ने किया है और। इसका निर्माण एटली, मुराद खेतानी और ज्योति देशपांडे ने किया है। यह फिल्म एटली की 2016 की तमिल फिल्म थेरी से प्रेरित है और इसमें वरुण धवन मुख्य भूमिका में हैं।
ये भी पढ़ें- हेमा मालिनी की वजह धर्मेंद्र ने जड़ा था सुभाष घई को जोरदार थप्पड़