Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आयुष्मान खुराना नहीं ये है एक्टर का असली नाम, जानें उनके बारे में अनसुनी बातें

आयुष्मान खुराना का जन्म 14 सितंबर 1984 को चंडीगढ़ में हुआ था। आयुष्मान आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। आयुष्मान ने पंजाब यूनिवर्सिटी से अपना मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की। वह फिल्म में आने से पहले पांच साल तक थिएटर में काम कर रहे थे।

  • By सोनाली झा
Updated On: Sep 14, 2024 | 07:00 AM

(फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर और सिंगर आयुष्मान खुराना का जन्म 14 सितंबर 1984 को चंडीगढ़ में हुआ था। आयुष्मान खुराना आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर के पिता पी. खुराना एक ज्योतिषी और ज्योतिष विषय पर एक लेखक हैं, जबकि उनकी मां पूनम एक हाउसवाइफ हैं। आयुष्मान का असली नाम निशांत खुराना है। जब वह तीन साल के थे तब उनके माता-पिता ने उनका नाम आयुष्मान खुराना रख दिया।

आयुष्मान खुराना ने पंजाब यूनिवर्सिटी से अपना मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की। वह फिल्म में आने से पहले पांच साल तक थिएटर में काम कर रहे थे। आयुष्मान एमटीवी पर शो रोडीज़ के दूसरे सीज़न के विजेता थे। उन्होंने कई दिनों तक रेडियो जॉकी के रूप में भी काम किया। उन्होंने बिग एफएम पर ‘बिग चाय, मान ना मान मैं तेरा आयुष्यमान’ नाम के रेडियो शो को होस्ट भी किया था।

आयुष्मान ने की ताहिरा कश्यप से शादी

आयुष्मान के भाई अपारशक्ति खुराना भी एक एक्टर हैं। आयुष्मान ने साल 2011 में ताहिरा कश्यप से शादी की। इससे पहले वे 11 साल से डेटिंग कर रहे थे। दोनों की मुलाकात तब हुई थी जब ताहिरा 16 साल की थीं। ताहिरा के पिता को आयुष्मान काफी पसंद थे। उसने अपनी बेटी से कहा कि यह लड़का उसे बहुत खुश रखेगा। आयुष्मान और ताहिरा को के एक बेटा और एक बेटी हैं।

सम्बंधित ख़बरें

‘भारत आपका हमेशा शुक्रगुजार रहेगा’, डेविड बेकहम को आयुष्मान का मैसेज

‘थामा’ के बाद आयुष्मान की नई फिल्म का टाइटल रिवील, शरवरी संग रोमांस का फिर जादू चलने को तैयार

‘थामा’ की रफ्तार हुई धीमी, लेकिन बस 3 करोड़ की दूरी पर स्त्री और सिकंदर, जानें तीसरे हफ्ते की कमाई

थिएटर में फीकी पड़ी ‘Thamma’, 13वें दिन बॉक्स ऑफिस पर नहीं दिखा जलवा, फिल्म की कमाई में आई गिरावट

इन फिल्मों के लिए मिला एक्टर को मिला अवॉर्ड

आयुष्मान खुराना अब तक कई फिल्मों में अपनी मुख्य भूमिका निभा चुके हैं। जिसके लिए वो कई पुरस्कारों से भी नवाजे जा चुके हैं। इसमें एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और चार फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं। इसके साथ ही वो फोर्ब्स इंडिया की 2013 और 2019 की सेलिब्रिटी 100 सूची की लिस्ट में भी नजर आए। आयुष्मान खुराना ने साल 2004 में रियलिटी टेलीविजन शो एमटीवी रोडीज का दूसरा सीजन जीतकर एंकरिंग करियर में कदम रखा।

आयुष्मान खुराना की फिल्में

आयुष्मान ने हमेशा से ही लीक से हटकर फिल्में की है। आयुष्मान बेवकूफियां, नौटंकी साला, हवाईजादा, बरेली की बर्फी, दम लगा के हईशा, शुभ मंगल सावधान, अंधाधुन, बधाई हो, आर्टिकल 15 और ड्रीम गर्ल, चंडीगढ़ करे आशिकी, अनेक जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इन सारी फिल्मों में आयुष्मान के एक्टिंग कैलिबर को लगभग एक ही अंदाज में पेश किया। इससे वो बतौर अभिनेता एक खास अंदाज में टाइपकास्ट हो गए।

Ayushmann khurrana on his 40th birthday about the unheard things

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 14, 2024 | 07:00 AM

Topics:  

  • Ayushmann Khurrana

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.