Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आयशा टाकिया की नई तस्वीर देख हैरान हुए फैंस, 3 साल सोशल मीडिया से रहीं दूर

सलमान खान के साथ फिल्म 'वांटेड' और वत्सल सेठ के साथ फिल्म 'टार्जन द वंडर कार' में नजर आई आयशा टाकिया की नई और पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फैंस सवाल पूछ रहे हैं उन्होंने नेचुरल ब्यूटी को खराब क्यों किया।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Aug 22, 2024 | 04:31 PM

फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: आयशा टाकिया ने ‘वांटेड’ और ‘टार्जन’ फिल्म में काम करके जबरदस्त शोहरत हासिल की थी। जिसकी वजह से बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक बन गए थे। अब वही प्रशंसक बेहद हैरान नजर आ रहे हैं। दरअसल आयशा टाकिया की लेटेस्ट तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, उसे देखकर फैंस सवाल पूछ रहे हैं कि उन्होंने अपनी नेचुरल ब्यूटी को खराब क्यों किया, हमारी आयशा टाकिया कहां हैं, क्या ये वही हैं जो वांटेड में नजर आयी थी, वगैरह वगैरह।

आयशा टाकिया ने इंस्टाग्राम पर 2 दिन पहले एक वीडियो साझा किया है। जिसमें वह ब्लू और गोल्डन कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं। गले में गोल्डन हेवी नेकलेस दिखाई दे रहा है। आयशा टाकिया का रूप पूरी तरह से बदला हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो के पब्लिश होते ही अब फैंस उनसे सवाल पूछने लगे हैं। कमेंट सेक्शन में आप देख सकते हैं यूजर्स तरह-तरह के कोमेंट्स करते हुए नजर आए हैं।

ये भी पढ़ें- नरेशी मीणा, जिसनें केबीसी सीजन 16 में 1 करोड़ रुपये का सवाल किया हल

करीब तीन साल तक सोशल मीडिया से दूर रही आयशा टाकिया  
एक यूजर ने लिखा है कि आपने अपनी नेचुरल ब्यूटी को खराब क्यों कर दी। कुछ यूजर ऐसे भी हैं जिन्होंने आयशा टाकिया के नए लुक की तारीख भी की है। आयशा टाकिया कुछ समय से सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। लेकिन वह सोशल मीडिया पर करीब 3 साल बाद वापस लौटी हैं। 2021 में 13 सितंबर को उन्होंने एक पोस्ट की थी और वह उनकी आखिरी पोस्ट थी।  उसके बाद अगली पोस्ट उन्होंने इसी साल 3 फरवरी को की है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि वह 3 साल तक सोशल मीडिया से दूर भी रही हैं।

आयशा टाकिया ने सलमान खान के साथ फिल्म वांटेड में लीड रोल किया था, आयशा टाकिया की खूबसूरती की वजह से उनके फैंस उनके दीवाने बन गए थे। वहीं वांटेड से पहले वह वत्सल सेठ के साथ अजय देवगन की फिल्म ‘टार्जन द वंडर कार’ में भी लीड रोल में नजर आई थी। इन दोनों ही फिल्मों में उनकी अदाकारी और उनकी खूबसूरती ने फैंस का दिल जीता था। लेकिन उनकी ताजा तस्वीरें देखकर फैंस हैरान नजर आ रहे हैं। उन्हें यह यकीन नहीं हो रहा है कि यह वही एक्ट्रेस है जिन्हें उन्होंने वांटेड और टार्जन जैसी फिल्मों में देखा है।

Ayesha takia old and new photo went viral fans getting shocked

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 22, 2024 | 04:27 PM

Topics:  

  • Bollywood

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.