कंगना रनौत की इमरजेंसी पर लगा आरोप, फिल्म में सिखों का चरित्र हनन करने का प्रयास
कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' पर बड़ा आरोप लगाया गया है। फिल्म में सिखों के चरित्र का हनन करने का प्रयास किया गया है। एसजीपीसी के प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी ने एक संवाददाता सम्मेलन में फिल्म की लेखिका, निर्देशक, निर्माता और शीर्ष अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने की भी मांग की।
- Written By: सोनाली झा
फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया
मुंबई: कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ पर बड़ा आरोप लगाया गया है। फिल्म में सिखों के चरित्र का हनन करने का प्रयास किया गया है। सिखों की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त और शिरोमणि गुरद्वारा प्रबंधक कमेटी ने फिल्म ‘इमरजेंसी’ पर तत्काल रोक लगाने की मांग करते हुए दावा किया है कि इसमें सिखों का चरित्र हनन करने की कोशिश की गई है।
ये भी पढ़ें- चिरंजीवी नहीं ये है एक्टर का असली नाम, जानें उनके लाइफ के बारे में अनसुनी बातें
एसजीपीसी के प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी ने एक संवाददाता सम्मेलन में फिल्म की लेखिका, निर्देशक, निर्माता और शीर्ष अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने की भी मांग की। इंदिरा गांधी की हत्या में शामिल बेअंत सिंह के बेटे सरबजीत खालसा का यह कहना है कि कंगना रनौत की नई फिल्म इमरजेंसी में सिखों को गलत तरीके से पेश किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
कर्णप्रयाग मारपीट मामले में गिरफ्तार चारों निहंग सिखों को कोर्ट से मिली जमानत, सुनवाई रहेगी जारी
उत्तराखंड में फिर बड़े बवाल की आहट! पंजाब से कूच कर गया सैकड़ों निहंग सिखों का जत्था, हाई अलर्ट पर पुलिस
गुरुद्वारे में बुजुर्ग सिख जोड़े की गोली मारकर हत्या; पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
Canada Sikh Attack: कनाडा में बुजुर्ग सिख पर नस्लीय हमला, पुलिस ने आरोपी युवक को तुरंत किया गिरफ्तार
सरबजीत खालसा का मानना यह है कि इसमें ऑपरेशन ब्लू स्टार के दृश्यों में सिखों को आतंकवादी के रूप में दिखाया गया है और यह फिल्म नफरत भड़काने की एक साजिश लग रही है। ऐसे में सरकार को इस फिल्म के रिलीज होने से पहले इस पर ध्यान देना चाहिए। इसमें सिखों को आतंकवादी की तरह दिखाया जा रहा है।
अभिनेत्री एवं सांसद कंगना रनौत अभिनीत ‘इमरजेंसी’ अगले महीने 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज इससे पहले कई बार टल चुकी है। पहले इसका प्रदर्शन 24 नवंबर 2023 को किया जाना था। फिल्म के रिलीज पर कड़ी आपत्ति जताते हुए अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने कहा कि फिल्म के जारी हुए अंशों से साफ है कि इसमें जानबूझकर सिखों की छवि गलत तरह से अलगाववादियों की दिखाई गई है जो एक गहरी साजिश का हिस्सा है।
