-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Movies »
- Bollywood »
- Tanushree Dutta React On Hema Committee Report And Nana Patekar
तनुश्री दत्ता ने पूछा- मुझे न्याय कब मिलेगा, जब तक सत्ता में बैठे लोग अपराधियों को बचाएंगे…
- Written By: अनिल सिंह
तनुश्री दत्ता ने कहा, ‘‘इस देश में कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कौन हैं - चाहे आप मिस इंडिया हों, अभिनेत्री हों, शिक्षित हों या सफल व्यक्ति हों। जब तक सत्ता में बैठे लोग इन अपराधियों को बचाने की कोशिश करेंगे, कोई भी आंदोलन, कोई भी इस मुद्दे पर कुछ नहीं कर सकता।''

मुंबई: न्यायमूर्ति हेमा समिति की रिपोर्ट जारी होने के बाद अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने कहा कि जब तक सत्ता में बैठे लोग अपराधियों को बचाते रहेंगे, कोई भी आंदोलन या रिपोर्ट बदलाव नहीं ला पाएगी। रिपोर्ट ने मलयालम फिल्म उद्योग में महिलाओं के साथ होने वाले उत्पीड़न और यौन शोषण को उजागर किया है। दत्ता ने 2018 में अभिनेता नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिसे भारत की ‘मी टू मुहिम’ कहा गया था। उन्होंने कहा कि उन्हें अब भी न्याय का इंतजार है। हालांकि, पाटेकर ने आरोपों से इनकार किया है।
अभिनेत्री ने न्यायमूर्ति हेमा समिति की विस्तृत रिपोर्ट के समर्थन में आगे आईं महिलाओं के साथ एकजुटता व्यक्त की। रिपोर्ट मंगलवार को सार्वजनिक की गई। अभिनेता दिलीप से जुड़े 2017 के अभिनेत्री हमला मामले के बाद मलयालम सिनेमा में यौन उत्पीड़न और लैंगिक असमानता के मुद्दों का अध्ययन करने के लिए समिति का गठन किया गया था। दत्ता ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिये एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि मी टू आरोपियों की थीम यही है, जैसे वे समाज के सामने एक सभ्य छवि पेश करते हैं और (जब) उनकी छवि टूटती है, तो उनका अहंकार इसे बर्दाश्त नहीं कर पाता। मैं केरल की पीड़िताओं के लिए बहुत दुखी हूं। इन रिपोर्टों से कुछ नहीं होगा क्योंकि महिलाओं पर अब भी हमले और शोषण जारी है।”
ये भी पढ़ें- युवराज की बायोपिक में होंगे रणबीर कपूर, जानिए विकल्प में हैं कितने नाम
सम्बंधित ख़बरें
Pradosh Vrat: आषाढ़ का पहला प्रदोष व्रत किस दिन रखा जाएगा? जानिए सही डेट और पूजा का शुभ समय
टमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
पुणे: शिरूर बाजार समिति का जांबूत उप-बाजार 15 वर्षों से बंद; असामाजिक तत्वों का बना अड्डा, किसानों में आक्रोश
बीच सड़क पर पैर बांधकर नाबालिग छात्र को डंडों से पीटा; वीडियो वायरल होते ही एक आरोपी गिरफ्तार
तनुश्री दत्ता ने कहा, ‘‘इस देश में कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कौन हैं – चाहे आप मिस इंडिया हों, अभिनेत्री हों, शिक्षित हों या सफल व्यक्ति हों। जब तक सत्ता में बैठे लोग इन अपराधियों को बचाने की कोशिश करेंगे, कोई भी आंदोलन, कोई भी इस मुद्दे पर कुछ नहीं कर सकता।” उन्होंने कहा, ‘‘एक समिति की रिपोर्ट है, विशाखा समिति है, और ऐसी अनेक रिपोर्टें हैं तथा समितियां बनाई जा रही हैं, लेकिन आप व्यवस्था का पालन कैसे करेंगे, जब कानून व्यवस्था इतनी भ्रष्ट हो और अवैध रूप से अर्जित धन का इस्तेमाल इसे रिश्वत देने के लिए किया जाता हो?”
विशाखा दिशानिर्देश, जो 1997 में उच्चतम न्यायालय द्वारा तैयार किए गए थे, निजी या सार्वजनिक, संगठनों के लिए, यौन उत्पीड़न की शिकायतों के निवारण के लिए एक समिति गठित करना अनिवार्य करते हैं। दत्ता ने 2018 में आरोप लगाया था कि पाटेकर ने 2009 की फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ के सेट पर डांस स्टेप दिखाने के बहाने उन्हें अनुचित तरीके से छुआ था। उन्होंने पाटेकर, नृत्य निर्देशक गणेश आचार्य, निर्देशक राकेश सारंग और फिल्म के निर्माता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
दत्ता के अनुसार, उन्होंने 14 गवाहों के नाम बताए थे, लेकिन पुलिस ने उनमें से किसी का भी बयान नहीं दर्ज किया और ‘बी समरी’ रिपोर्ट संलग्न करने का प्रयास किया, जिसका अर्थ है कि पुलिस के पास किसी आरोपी पर आरोप दर्ज करने या मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मेरे गवाहों ने मुझे बताया कि उन्हें पीसीओ से धमकी भरे फोन आए और पुलिस ने कभी उनसे किसी बयान के लिए संपर्क नहीं किया। एक पुरुष गवाह अपने गांव भाग गया, एक व्यक्ति पश्चिम एशिया चला गया और एक महिला गवाह डर के कारण कभी सामने नहीं आई।”
उन्होंने कहा, ‘‘पांच साल बाद, हमारी एक विरोध याचिका पर अदालत की तारीख आई है, जो अगले महीने है। पांच साल सिर्फ केस को खुला रखने के लिए! मुझे न्याय कब मिलेगा?” उन्होंने कहा, ‘‘मैं भी किसी की बेटी हूं, क्या मुझे इस देश में रहने और सुरक्षित महसूस करने का अधिकार नहीं है?” दत्ता ने दावा किया, ‘‘2022 में, मैं उज्जैन में एक दुर्घटना का शिकार हुई, जब किसी ने उस ऑटो के ब्रेक काट दिए जिसमें मैं यात्रा कर रही थी। यह संयोग नहीं था क्योंकि ऐसा एक बार नहीं, बल्कि दो बार हुआ।”
Tanushree dutta react on hema committee report and nana patekar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Pradosh Vrat: आषाढ़ का पहला प्रदोष व्रत किस दिन रखा जाएगा? जानिए सही डेट और पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 03:53 PMटमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 03:52 PMपुणे: शिरूर बाजार समिति का जांबूत उप-बाजार 15 वर्षों से बंद; असामाजिक तत्वों का बना अड्डा, किसानों में आक्रोश
Jul 02, 2026 | 03:51 PMबीच सड़क पर पैर बांधकर नाबालिग छात्र को डंडों से पीटा; वीडियो वायरल होते ही एक आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 03:48 PM‘अदृश्य और बेहद खतरनाक’, AI पर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी चेतावनी; बोला- इंसानी दखल है जरूरी
Jul 02, 2026 | 03:48 PMनागपुर में HSRP प्लेट पर आरटीओ का महा-अभियान; पहले ही दिन हजारों वाहनों की चेकिंग, सैकड़ों का कटा चालान
Jul 02, 2026 | 03:39 PMवर्धा में सरकारी जमींन पर गुलमोहर के पेड़ों की अवैध कटाई: वन विभाग ने राजस्व विभाग पर टाली जिम्मेदारी
Jul 02, 2026 | 03:37 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM










