फिल्मी है आशा भोसले की लव स्टोरी, जानें उनके जीवन से जुड़ी दिलचस्प बातें
आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर 1933 को महाराष्ट्र के सांगली में हुआ था। गायिका आज अपना 91वां जन्मदिन मना रही हैं। आशा भोसले ने अपने करियर की शुरुआत साल 1940 के दशक में की थी। आशा को अपने काम के लिए कई पुरस्कार मिले हैं। इसमें दादा साहेब पुरस्कार, पद्म विभूषण और पद्म भूषण शामिल हैं।
- Written By: सोनाली झा
आशा भोसले (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
मुंबई: दिग्गज गायिका आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर 1933 को महाराष्ट्र के सांगली में हुआ था। गायिका आज अपना 91वां जन्मदिन मना रही हैं। आशा भोसले ने अपने करियर की शुरुआत साल 1940 के दशक में की थी। इसके बाद उन्होंने अपने करियर में हजारों गाने गा चुकी हैं। इसमें हिंदी, मराठी, बंगाली, गुजरती और तमिल शामिल हैं। आशा को अपने काम के लिए कई पुरस्कार मिले हैं। इसमें दादा साहेब पुरस्कार, पद्म विभूषण और पद्म भूषण शामिल हैं।
आशा भोसले ने आरडी बर्मन ने एक साथ कई हिट गाने दिए है। दोनों की जोड़ी को लोग काफी पसंद किया करते थे। आशा और आरडी बर्मन की पहली मुलाकात साल 1956 में हुई थी। तब तक आशा ने इंडस्ट्री में अच्छी पहचान बना ली थी। वहीं मशहूर संगीतकार सचिन देव बर्मन के बेटे आरडी बर्मन थे। आरडी बर्मन, आशा से प्यार करते थे। इतना ही नहीं उन्होंने आशा को एक बार शादी के लिए प्रपोज भी किया। हालांकि आशा ने साफ इनकार कर दिया था।
आशा को 10 साल बाद आरडी बर्मन ने किया था संपर्क
दूसरी तरफ आरडी बर्मन भी अपनी वाइफ पत्नी रीता पटेल के साथ खुश नहीं थे। वो रीता से अलग हो गए थे। आरडी बर्मन रीता से परेशान होकर घर छोड़कर होटल में रहने चले गए थे। ऐसे में 10 साल बाद उन्होंने फिल्म तीसरी मंजिल के लिए आशा भोसले से गाने के लिए संपर्क किया। तब से वह आशा को इस दर्द से बाहर लाने की कोशिश कर रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
Kanpur Rottweiler Attack: कानपुर में रॉटविलर का तांडव, महिला जिंदगी की जंग लड़ रही
‘कामराज’ कैप्सूल और नकली एलोपैथिक दवाओं का खुलासा, कई राज्यों तक फैला था नेटवर्क
जूते की दुकान में दूसरा कारोबार पड़ा भारी, एडीए ने 167 दुकानों को जारी किया नोटिस; रद्द हो सकता है आवंटन
Chandrapur Wildlife Update: करीब 6 दिन पहले हुई बाघ की मौत! पोंभुर्णा के जंगल में दुर्गंध के बाद सर्च ऑपरेशन
आरडी बर्मन से छह साल बड़ी थी आशा
आरडी बर्मन ने हार नहीं मानी और आशा भोसले को मनाने में लगे रहे। उन्होंने आशा को शादी के लिए राजी कर लिया। इस कोशिश में आरडी बर्मन की मदद लता मंगेशकर ने किया था। आशा को मान गई थी, लेकिन आरडी बर्मन की मां को उनसे परेशानी थी। आशा, आरडी बर्मन से छह साल बड़ी थी। इस वजह से आरडी बर्मन की मां इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थीं।
आरडी बर्मन और आशा की शादी
आरडी बर्मन ने जब अपनी मां से शादी की अनुमति मांगी तो उन्होंने साफ मना कर दिया। शादी के लिए आरडी बर्मन को लंबा इंतजार करना पड़ा। आरडी बर्मन और आशा ने साल 1980 में शादी की थी। हालांकि आरडी बर्मन और आशा भोसले की ये म्यूजिकल लव स्टोरी का सफर ज्यादा दिन तक नहीं चल सका और शादी के 14 साल बाद ही आरडी बर्मन 54 साल की उम्र में निधन हो गया। लेकिन दोनों के संगीत ने आज भी उनके प्यार को बिलकुल ताजा रखा है।
