(सोर्स-सोशल मीडिया)
मुंबई: आदित्य नारायण एक प्रसिद्ध भारतीय सिंगर, संगीतकार और टेलीविजन होस्ट हैं। आदित्य नारायण का जन्म 6 अगस्त 1987 को मुंबई में हुआ था। आदित्य नारायण आज अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। आदित्य दिग्गज सिंगर उदित नारायण के बेटे हैं। आदित्य ने अपने करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने सिंगिंग में अपना करियर बनाया।
आदित्य नारायण ने बतौर बाल कलाकार शाहरुख खान और महिमा चौधरी की फिल्म परदेस और सलमान खान की फिल्म जब प्यार किसी से होता है में नजर आए थे। आदित्य बचपन से ही कई फिल्म में गाना भी गा चुके हैं। आदित्य ने कई हिट गानेगाए हैं, जिसमे तत्ताद तत्ताद और इश्क ने मेरा शामिल है। उन्होंने रंगीला और जश्न जैसे कई हिट फिल्मों में अभिनय किया।
आदित्य को संगीत अलावा टीवी होस्ट के रूप में भी जानते हैं। आदित्य एक्स फैक्टर, इंडियन आइडल और सा रे गा मा पा को होस्ट कर चुके हैं। उन्होंने सा रे गा मा पा चैलेंज 9 को अच्छे से होस्ट किया था, जिसके बाद उन्हें सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स को भी होस्ट किया। इसके अलावा वो खतरों के खिलाड़ी 9 के प्रतिभागी भी रह चुके हैं। उन्हें अपने काम के लिए कई पुरस्कार मिले हैं। इसमें स्क्रीन पुरस्कार और जी सिने पुरस्कार शामिल हैं।
आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल की पहली मुलाकात साल 2010 में आई फिल्म शापित में हुई थी। इसके बाद दोनों में दोस्ती हुई थी। आदित्य को तो पहली नजर में श्वेता से प्यार हो गया था। हालांकि श्वेता को मनाने के लिए आदित्य को बहुत मेहनत करना पड़ा। एक बार नहीं दो बार भी नहीं कई बार श्वेता ने आदित्य नारायण को रिजेक्ट किया था।
आदित्य नारायण ने इसके बाद अपनी मां से बात की। आदित्य ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उनकी प्रेम कहानी में मां दीपा ने मुख्य भूमिका निभाई। दीपा में एक दिन श्वेता से कहा था कि आदित्य के साथ डेट पर जाओ। इसके बाद श्वेता भी मान गई। श्वेता आदित्य के साथ डेट पर गई। तब उसे समाज में आया कि आदित्य ही उसके लिए सही इंसान है।
आदित्य और श्वेता लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल ने 1 दिसंबर 2020 को शादी की। शादी के दो साल बाद मार्च 2022 में कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। सिंगर की एक क्यूट सी बेटी का नाम त्विषा नारायण है। आदित्य नारायण अब तक 16 भाषाओं में 100 से अधिक गाने गा चुके हैं। सिंगर अब अपनी फैमिली के साथ ज्यादा से ज्यादा टाइम स्पेंट करते हैं।