Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 25 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अदिति राव हैदरी को 45 घंटे बाद मिला सूटकेस, ब्रिटिश एयरवेज को ऐक्ट्रेस ने बताया खुशकिस्मत

हीरा मंडी द डायमंड बाजार वेब सीरीज फेम अदिति राव हैदरी को लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर फंसा उनका लगेज वापस मिल गया है, लेकिन इस प्रक्रिया में 45 घंटे का वक्त लग गया जिसके लिए एक्ट्रेस को काफी संघर्ष करना पड़ा और अपना सूटकेस वापस पाने के लिए उनका गुस्सा ब्रिटिश एयरवेज पर भी फूटा।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Jun 28, 2024 | 10:37 AM

लगेज मिलने के बाद ख़ुशी से झूमती अदिति राव हैदरी

Follow Us
Follow Us:

मुंबई: अदिति राव हैदरी को हीथ्रो एयरपोर्ट पर फंसा उनका लगेज वापस मिल गया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह अपने सूटकेस के साथ नजर आ रही है और कैप्शन में उन्होंने लिखा है 45 घंटे बाद… देखो वह आ गया।

एयरवेज पर फूटा गुस्सा 
लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर लगेज वापस पाने के लिए ऐक्ट्रेस अदिति राव हैदरी को काफी संघर्ष करना पड़ा। दरअसल सबसे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी शिकायत शुरू की और यह बताया कि वह एयरपोर्ट पर फंसी हुई है और अपना लगेज वापस पाने का इंतजार कर रही हैं। उसके बाद उन्होंने यह भी बताया कि किस तरह से हीथ्रो एयरपोर्ट के कर्मचारी लगेज को लेकर हुई लापरवाही से अपना पल्ला झाड़ रहे हैं।

भारत में यूजर्स हुए नाराज़ 
अदिति राव हैदरी के लगेज वाली स्टोरी ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी और हीथ्रो एयरपोर्ट से उनकी तस्वीर इंटरनेट पर वायरल होने लगी। अदिति राव हैदरी के साथ हीथ्रो एयरपोर्ट पर हुई इस लापरवाही को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स में नाराजगी भी देखने को मिली। सोशल मीडिया पर यूजर्स ऐक्ट्रेस के समर्थन में नजर आए।

सम्बंधित ख़बरें

27,866 महिलाओं की स्तन कैंसर जांच: 1,276 में मिले संदिग्ध लक्षण, मुंबई बीएमसी देगी मुफ्त इलाज

लंदन के होटल में एयर इंडिया क्रू मेंबर की फ्लोर पर घसीट कर हैंगर से पिटाई, Air India का आया बयान

19 hours and ticking….
Also, @British_Airways
just putting it out there. This isn’t my first rodeo with the brits…watch#Heeramandi on @NetflixIndia and you’ll know that I’m not one to go down without a fight for justice!
So can you free our bags! ASAP!
I have a conference… — Aditi Rao Hydari (@aditiraohydari) June 26, 2024

आखिरकार मिल गया सूटकेस 
अपनी ताज़ा पोस्ट में अदिति राव हैदरी ने मिले हुए सूटकेस के साथ अपना वीडियो साझा किया है और कैप्शन में लिखा है 45 घंटे बाद … देखो वह आ गया। इतना ही नहीं उन्होंने सबीना फर्नांडिस और साइनेरा क्रिस्टो को धन्यवाद भी लिखा है। जिन्होंने उनका सूटकेस ढूंढने में काफी मदद की।

एयरवेज को फिर लगाई लताड़ 
अदिति राव हैदरी ने अपने पोस्ट में ब्रिटिश एयरवेज को खुश किस्मत बताया है, क्योंकि उनकी टीम में कुछ ऐसे लोग भी काम करते हैं जो लोगों की मदद करना जानते हैं। अदिति राव हैदरी बीते दिनों वेब सीरीज हीरा मंडी द डायमंड बाजार में बिब्बो जान के किरदार में नजर आई थी।

Aditi rao hydari gets back the luggage from heathrow airport after 45 hours

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 28, 2024 | 10:26 AM

Topics:  

  • Heathrow Airport

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.