Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अभिनेता राजपाल यादव की शाहजहांपुर स्थित संपत्ति जब्त, बैंक ने कड़ी की करवाई

अभिनेता राजपाल यादव हाल ही में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से कर्ज लिया था। राजपाल यादव ने सही समय पर कर्ज नहीं चुका सके, इसलिए बैंक ने शाहजहांपुर स्थित राजपाल यादव की संपत्ति को सील कर दिया गया है।

  • By सोनाली झा
Updated On: Aug 14, 2024 | 02:11 PM

फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अभिनेता राजपाल यादव हाल ही में  सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से कर्ज लिया था। राजपाल यादव ने सही समय पर कर्ज नहीं चुका सके, इसलिए बैंक ने शाहजहांपुर स्थित राजपाल यादव की संपत्ति को सील कर दिया गया है। सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया की शाहजहांपुर शाखा के प्रबंधक मनीष वर्मा ने इसकी जानकारी दी।

ये भी पढ़ें- जैस्मिन वालिया को डेट कर रहे हैं हार्दिक पांड्या

मनीष वर्मा ने बुधवार को बताया कि राजपाल ने शाहजहांपुर में अपनी पैतृक संपत्ति को गिरवी रखकर बैंक की मुंबई शाखा से कई करोड़ रुपए का कर्ज लिया था। ऋण अदा नहीं कर पाने की वजह से पिछले दिनों मुंबई से आए बैंक अधिकारियों ने उनकी संपत्ति को सील कर दिया है। अभिनेता राजपाल यादव से जुड़े नजदीकी सूत्रों ने बताया कि यादव ने 2005 में अपने माता-पिता के नाम पर नवरंग गोदावरी एंटरटेनमेंट लिमिटेड प्रोडक्शन हाउस की स्थापना की थी और सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया की बांद्रा कुर्ला कंपलेक्स शाखा से पांच करोड़ रुपए का ऋण लिया था जो अब बढ़कर लगभग 11 करोड़ हो गया है।

सम्बंधित ख़बरें

Local Train: अप्रैल से जेएनपीटी तक शुरू होगा वेस्टर्न फ्रेट कॉरिडोर, मुंबई लोकल को राहत

मकर संक्रांति पर परंपरा व उत्साह का संगम, येवला में पतंग उत्सव बना आकर्षण का केंद्र

Maharashtra: बीएमसी चुनाव को लेकर प्रशासन की कड़ी तैयारी, पुलिस से समन्वय पर जोर

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: मिहिर के साथ शादी में जाएगी तुलसी, नॉयना को लगेगा सबसे बड़ा झटका

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आठ अगस्त को मुंबई से आई बैंक की टीम ने बैंक से ऋण के रूप में ली गई धनराशि के बदले गिरवी रखी गई शाहजहांपुर की संपत्ति को सील कर दिया है। बैंक अधिकारियों ने यह कार्रवाई करने से पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों को भी भनक नहीं लगने दी। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि उन्हें बैंक की इस कार्रवाई की कोई जानकारी नहीं है और ना ही उसे सुरक्षा के लिये पुलिस बल की मांग की गई।

ये भी पढ़ें- तापसी पन्नू ने खेल खेल में की रिलीज पर जाहिर की खुशी

राजपाल यादव टीवी की बहू रुबीना दिलैक के साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म ‘हम तुम मकतूब’ में यह दोनों एक साथ दिखाई देंगे। फिल्म ‘हम तुम मकतूब’ का निर्देशन पलाश मुछाल करने वाले हैं। बीना दिलैक और राज्यपाल यादव के अलावा मिर्जापुर के दद्दा यानी लिलिपुट फारुकी अहम भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे। बॉलीवुड की मंझे हुए कलाकार मुस्ताक खान भी इस फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाले हैं।

Actor rajpal yadav property in shahjahanpur seized

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 14, 2024 | 02:11 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.