गोली लगने के बाद पहली बार गोविंदा ने की बात, बताया हकीकत में क्या हुआ था
गोली लगने की घटना और अस्पताल से छुट्टी के बाद बॉलीवुड स्टार गोविंदा सकुशल घर पहुंच गए हैं। लेकिन अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उन्होंने मीडिया से बात की और बताया की गोली लगने की घटना के वक्त हकीकत में क्या हुआ था।
- Written By: अनिल सिंह
मुंबई: गोविंदा को गोली लगने की घटना ने उनके प्रशंसकों को दुखी कर दिया था, लेकिन गोविंदा अब सकुशल अपने घर लौट चुके हैं। प्रशंसकों की खुशी का ठिकाना नहीं है। गोविंदा को गोली लगने की घटना के कई कारण सामने आए लेकिन आप खुद गोविंदा ने बताया है कि आखिर उसे वक्त क्या हुआ था आईए जानते हैं अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद बाहर निकले गोविंद ने मीडिया से क्या कुछ कहा
न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम हैंडल पर गोविंदा का वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह मीडिया से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान गोविंदा ने अपने फैंस, राज्य के मुख्यमंत्री और पुलिस को धन्यवाद कहा है। गोविंदा ने खासतौर पर अपने प्रशंसकों को शुक्रिया अदा किया है, जिन्होंने उनकी सलामती के लिए दुआ की और गोली चलने की घटना पर बेहद दुखी हुए थे। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद गोविंदा ने मीडिया से बातचीत की इस दौरान वह व्हीलचेयर पर बैठे हुए नजर आए।
#WATCH | Mumbai: Actor and Shiv Sena leader Govinda says, “I thank everyone for their prayers… I thank CM Shinde, police and the press. I especially thank my fans for praying so much for me. I thank them from the bottom of my heart for their love.” https://t.co/O5nWBbUz9G pic.twitter.com/nsmcxMPoCi — ANI (@ANI) October 4, 2024
सम्बंधित ख़बरें
Haunted 3D Collection: डर और रोमांच का डबल डोज, फिर चला विक्रम भट्ट का हॉरर मैजिक, ‘हॉन्टेड 3डी’ का दिखा दम
Governor Collection Day 1: सस्पेंस और पॉलिटिक्स का तड़का, Manoj Bajpayee की ‘गवर्नर’ ने ओपनिंग डे पर दिखाया दम
दिलजीत-शरवरी की लव स्टोरी को मिला दर्शकों का प्यार, ‘Main Vaapas Aaunga’, ने किया शानदार आगाज
Mehdi Hassan Life Story: 2 बीवियां, 14 बच्चे, जानिए मेहदी हसन के साइकिल मैकेनिक से ‘शहंशाह-ए-गजल’ तक का सफर
ये भी पढ़ें- ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ से लीक हुआ सीन ! राजकुमार राव और पवन सिंह
वीडियो में गोविंदा बता रहे हैं कि गोली चलने की घटना कैसे हुई थी, एक्टर ने मुस्कुराते हुए बताया बंदूक गिरी और चल पड़ी, मुझे लगा जैसे कुछ हो गया हो, जब यह लगी तो मुझे यकीन नहीं हुआ, लेकिन मैंने देखा कि खून का फवारा निकल रहा था। जिसके बाद मुझे अस्पताल ले जाया गया।
जब गोविंदा मीडिया से बात कर रहे थे उसे समय वहां उनके चाहने वालों की भी बड़ी तादाद देखने को मिली। अस्पताल के बाहर गोविंदा के प्रशंसक बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए थे और इस दौरान उन लोगों ने भी गोविंदा का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर गोविंदा का अस्पताल से छुट्टी वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मीडिया में गोविंदा के चोटिल होने की घटना के कई तरह के कारण सामने आ रहे थे। लेकिन अब खुद गोविंदा ने बता दिया है कि आखिर उसे समय हकीकत में क्या हुआ था।
