'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' से लीक हुआ सीन ! राजकुमार राव और पवन सिंह की जोड़ी बनी बवाल

राजकुमार राव और पवन सिंह की जोड़ी ने बवाल मचा रखा है। 'स्त्री 2' के गीत 'काटी रात मैंने खेतों में' से इस जोड़ी ने धमाल मचाया था। वहीं इंटरनेट पर अब एक और वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों साथ डांस करते हुए दिख रहे हैं और दावा यह किया जा रहा है कि यह फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' का सीन है। इस वीडियो को देखकर दर्शकों की उत्सुकता और ज्यादा बढ़ गई है।
Rajkummar Rao Pawan Singh
Updated on

मुंबई: फिल्म 'स्त्री 2' में पहली बार राजकुमार राव और पवन सिंह की जोड़ी ने कमाल किया। पवन सिंह की आवाज और राजकुमार राव का अंदाज 'काटी रात मैंने खेतों में' गाना बड़ा हिट बनकर दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हुआ। वहीं पवन सिंह और राजकुमार राव की जोड़ी ने एक बार फिर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों डांस करते हुए दिख रहे हैं और कहा यह जा रहा है कि यह सीन 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' फिल्म का है। इसके बाद अब दोनों की जोड़ी में क्या कुछ नया देखने को मिलेगा यह जानने के लिए दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है।

सोशल मीडिया पर इस समय पवन सिंह और राजकुमार राव का एक मजेदार वीडियो धमाल मचा रहा है। वीडियो में दोनों एक दूसरे के साथ डांस करते हुए और स्टेप्स को मैच करते हुए दिख रहे हैं। चारों तरफ से उन्हें लोगों ने घेर रखा है। दोनों पहले डांस करते हैं फिर गले मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर विरल भयानी नाम के हैंडल पर यह वीडियो साझा किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, यह है असली ब्रोमांस का बाप, राजकुमार राव और पवन सिंह की जोड़ी सुपरहिट 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' का वो वाला गाना जो आपको नाचे पर मजबूर कर दे। आप भी वीडियो देखकर पवन सिंह और राजकुमार राव की जोड़ी के क्रेज का अंदाजा लगा सकते हैं। दर्शक दोनों को देखना पसंद कर रहे हैं। वीडियो को देखने के बाद अपकमिंग सोंग का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। 'स्त्री 2' में 'काटी रात मैंने खेतों में' गाना जबरदस्त हिट साबित हुआ है। ऐसे में यह अंदाजा लगाना कठिन नहीं है कि अगर 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' फिल्म में दोनों का गाना होगा तो वह दर्शक जरूर पसंद करेंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com