Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दूल्हा नहीं बन पाए अब्दु रोजिक, इस वजह से शादी के पहले ही तोड़ दिया रिश्ता

अब्दु रोजिक की 5 महीने पहले सगाई हुई थी और वह जल्द ही अमीरात की अमीरा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले थे लेकिन अब्दु रोजिक दूल्हा नहीं बन पाए और उनकी शादी होने से पहले ही टूट गई है। खुद अब्दु रोजिक ने इसके बारे में खुलासा किया है। 

  • By अनिल सिंह
Updated On: Sep 18, 2024 | 06:45 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: दुनिया के सबसे छोटे मुक्केबाजों में से एक अब्दु रोजिक भारत में भी काफी लोकप्रिय हैं। 5 महीने पहले अब्दु ने अमीरात की अमीरा से सगाई की थी और जल्दी वह उनके साथ शादी करने वाले थे। लेकिन बॉक्सिंग मैच के चलते उन्होंने शादी पोस्टपोन की और अब अमीरा के साथ अब्दु रोजिक का रिश्ता टूट गया है। खुद अब्दु रोजिक ने इस बात का खुलासा किया है और बताया है कि शादी से पहले उन्हें यह रिश्ता क्यों तोड़ना पड़ा।

ताजिक बॉक्सर और सिंगर अब्दु रोजिक भारत में भी काफी लोकप्रिय हैं। उन्होंने बिग बॉस सीजन 16 में हिस्सा लिया था। अब्दु रोजिक सलमान खान से काफी प्रभावित हैं। ऐसे में उन्होंने खुद का नाम छोटा भाई जान रख लिया है। भारत में वह छोटा भाई जान के नाम से मशहूर हुए थे। सलमान खान की तरह उनकी भी शादी होने से पहले टूटी है। बिग बॉस के घर में सुंबुल और शिव ठाकरे के साथ दोस्ती के लिए पहचाने गए। बिग बॉस के घर में भी अब्दु रोजिक निमृत अहलूवालिया को पसंद किया करते थे।


ये भी पढ़ें- पाकिस्तानी फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ पर होगा बवाल! 

अब्दु रोजिक ने खुद अपने बयान में बताया है कि सांस्कृतिक मतभेदों के कारण उन्होंने इस रिश्ते में आगे नहीं बढ़ने का फैसला लिया। दरअसल उन्होंने बताया कि संस्कृत मतभेदों के कारण रिश्ते को आगे बढ़ाने में काफी मुश्किल हो रही थी। इसलिए उन्हें यह रिश्ता तोड़ना पड़ा। अब्दु रोजिक ने अपने बयान में यह भी बताया कि उनके लिए यह रिश्ता तोड़ना आसान नहीं था।
इसी साल 7 जुलाई को अब्दु रोजिक की शादी अमीरात की एक लड़की अमीरा से होने वाली थी। लेकिन अपने बॉक्सिंग मैच की वजह से उन्होंने शादी को पोस्टपोन कर दिया। इसके बाद वह बॉक्सिंग का मैच हार गए और अब यह घोषणा की है कि अब वह शादी भी नहीं करने वाले हैं। आपको बता दें कि इसी साल 24 अप्रैल को अमीरा के साथ उनकी सगाई हुई थी। सगाई का यह कार्यक्रम यूएई के शारजाह में किया गया था।

Abdu rozik wedding is cancelled due to cultural differences says bigg boss fame little boxer

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 18, 2024 | 06:42 PM

Topics:  

  • Bigg Boss

सम्बंधित ख़बरें

1

अमाल मलिक और तान्या मित्तल को मिला एकता कपूर का ऑफर, बिग बॉस में मची खुशी

2

Bigg Boss 19: प्रणीत ने फरहाना पर कसा तंज, अमाल मलिक ने तान्या मित्तल को कहा ‘पकाऊ लड़की’

3

Bigg Boss 19 Update: अमाल मलिक पर भड़के सलमान खान, दी कड़ी चेतावनी, बोले- अगर मैं घर में होता तो…

4

BB 19 Family Week: तान्या के भाई ने किया जनरेटर फैक्ट्री का खुलासा, शहबाज पापा के आने से हुए मायूस

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.