Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारत की पहली महिला आईपीएस अधिकारी डॉ किरण बेदी के जीवन पर बनेगी फिल्म

निर्देशक और लेखक कुशाल चावला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी के जीवन पर फिल्म बनाने वाले हैं। चावला ने कहा कि उन्होंने बेदी पर फिल्म बनाने के लिए करीब चार साल तक उनके बारे में विभिन्न जानकारियां बटोरी और उनके व्यक्तित्व को पहचाना।

  • By सोनाली झा
Updated On: Jun 13, 2024 | 02:46 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: आईपीएस अधिकारी किरण बेदी के जीवन पर एक फिल्म बनाई जा रही है। फिल्म का नाम ‘बेदी: द नेम यू नो..द स्टोरी यू डोंट’ होगा। इसके निर्देशक और लेखक कुशाल चावला हैं। इसका निर्माण ‘ड्रीम स्लेट पिक्चर्स’ के बैनर तले किया जाएगा। निर्माताओं के अनुसार, फिल्म में बेदी के जीवन के उस पक्ष को सामने लाया जाएगा, जिससे अभी तक लोग अनजान हैं।

फिल्म की कहानी उनके व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन से जुड़ी चुनौतियों, उनके जुझारू व्यक्तित्व को पर्दे पर लाएगी। बेदी ने बयान में कहा है कि यह कहानी सिर्फ मेरी कहानी नहीं है। यह एक भारतीय महिला की कहानी है। एक भारतीय महिला जो भारत में पली-बढ़ी, भारत में पढ़ाई की, भारतीय माता-पिता से जिसकी परवरिश की। मेरी कहानी नौ साल की उम्र से शुरू हो गई जब मेरे पिता ने मुझसे कहा था कि जीवन एक ढलान है, या तो आप ऊंचाई की ओर जाएंगे या नीचे आएंगे’।

बेदी ने आगे कहा कि उनकी मां ने उनसे कहा था कि उन्हें एक ऐसा इंसान बनना चाहिए जो दूसरों की मदद कर पाए न कि जिसकी दूसरे मदद करें। ये दोनों बातें मेरे मार्गदर्शक सिद्धांत बने रहे। चावला ने कहा कि उन्होंने बेदी पर फिल्म बनाने के लिए करीब चार साल तक उनके बारे में विभिन्न जानकारियां बटोरी और उनके व्यक्तित्व को पहचाना।

सम्बंधित ख़बरें

बॉलीवुड में भेदभाव? एआर रहमान के आरोपों पर जावेद अख्तर का पलटवार, कहा- ‘मुझे कभी ऐसा नहीं लगा’

Collector Sahiba: संजना पांडे बनीं दबंग अधिकारी, कल रिलीज होगा फिल्म ‘कलेक्टर साहिबा’ का ट्रेलर

Aaj Ka Rashifal: 17 जनवरी को चमकेगा इन राशियों का भाग्य, मकर और कुंभ राशि वालों पर होगी शनि देव की विशेष कृपा!

Sudhanshu Pandey Viral Video: सड़क पर माइक थामे गाना गाते दिखे सुधांशु पांडेय, सादगी देख फैंस हुए गदगद

फिलहाल यह तय नहीं हुआ है कि बायोपिक में किरण बेदी की भूमिका कौन निभाएगा। किरण बेदी ने कहा कि फिल्म 2025 में रिलीज होगी। यह एक वैश्विक फिल्म होगी, जिसमें एक भारतीय महिला स्क्रीन पर होगी। इसे भारतीय क्रू द्वारा बनाया जाएगा। किरण के आज भी कई किस्से कहे-सुने जाते हैं। फिल्म के अनाउंसमेंट ने फैंस के बीच बज क्रिएट कर दिया है।

बता दें कि आईपीएस अधिकारी डॉ किरण बेदी बचपन से ही निडर थीं। स्कूल के दिनों में उनकी बहन से किसी ने छेड़खानी की थी, इसके बाद किरण ने बाजार में ही उस शख्स की पिटाई कर दी थी। यही से किरण ने लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश शुरू कर दी। उन्होंने ठान लिया था कि वह दहेज के खिलाफ लोगों को जागरूक करेंगी। किरण ने साल 1970 में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने मसूरी स्थित नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन से अपनी आईपीएस ट्रेनिंग शुरू की थी।

A film will be made on the life of india first woman ips officer dr kiran bedi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 13, 2024 | 02:46 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.