Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 24 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इंदौर में मिलावटी दूध पर प्रशासन का शिकंजा, बिना पंजीयन चल रही डेयरी पर कार्रवाई

Milk Safety:इंदौर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी दूध और दुग्ध उत्पादों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए तीन डेयरियों का निरीक्षण किया गया, जहा से अलग अलग खाद्य सामग्री के नमूने लिए गए ।

  • Reported By: अंशुल मुकाती
Updated On: Jul 24, 2026 | 09:31 AM

डेयरी से खाद्य सामग्री के सेम्पल लेते अधिकारी (फोटो सोर्स - नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Indore Cracks Down on Dairy Units: इंदौर में मिलावटी एवं असुरक्षित खाद्य पदार्थों के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश और कलेक्टर शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा राऊ क्षेत्र में दूध एवं दुग्ध उत्पादों की विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न डेयरी प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर दूध, पनीर, घी और दही सहित कुल 8 खाद्य नमूने जांच के लिए लिए गए। इन नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जाएगा।

बिना खाद्य पंजीयन चल रही डेयरी पर वैधानिक कार्रवाई

रंगवासा रोड स्थित पाटीदार दूध डेयरी के निरीक्षण में बड़ा उल्लंघन सामने आया। जांच के दौरान प्रतिष्ठान का वैध खाद्य पंजीयन नहीं मिला। मौके पर संचालक सुरेश पाटीदार की मौजूदगी में मिश्रित दूध और पनीर के दो नमूने लिए गए। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत बिना पंजीयन कारोबार संचालित करने पर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अन्य डेयरियों से भी लिए गए नमूने

महाशक्ति नगर स्थित अवंतिका दूध डेयरी स्वीट्स एंड नमकीन से दूध, घी और पनीर के तीन नमूने संग्रहित किए गए। वहीं स्टेशन चौक राऊ स्थित सतगुरु मिल्क प्वाइंट से गाय का दूध, दही और पनीर के तीन नमूने जांच के लिए लिए गए। सभी नमूनों की प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

मुरैना में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन, बिना अनुमति निकली रैली से लगा जाम, एंबुलेंस फंसी

बुरहानपुर में आदिवासी समाज की हुंकार: प्रशासन को दिया अल्टीमेटम, जमीन विवाद नहीं सुलझे तो होगा आंदोलन

उज्जैन में नाबालिग को झांसे में लेकर की थी हैवानियत, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

खंडवा : ओंकारेश्वर में भारतीय जनता पार्टी को लगा बड़ा झटका, कई कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

मोबाइल लैब से मौके पर जांच और जागरूकता

अभियान के दौरान फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स मोबाइल लैब के जरिए खाद्य पदार्थों की स्पॉट टेस्टिंग की गई। खाद्य कारोबारियों और आम नागरिकों को मिलावट की पहचान, सुरक्षित भंडारण, कोल्ड चेन बनाए रखने, स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर जागरूक किया गया।

यह भी पढें:  इंदौर में कांग्रेस का छात्रों की गूंज कार्यक्रम, बेरोजगारी और पेपर लीक पर सरकार को घेरा

प्रशासन की चेतावनी

खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में शुद्ध और सुरक्षित दूध उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। नागरिकों से मिलावट की शिकायत कलेक्टर हेल्पलाइन, सीएम हेल्पलाइन या पोर्टल के माध्यम से करने की अपील भी की गई है।

Indore special drive against milk adulteration unregistered dairy raids

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 24, 2026 | 09:31 AM

Topics:  

  • Foods
  • Indore News
  • Madhya Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.