बैक टू बैक कई फिल्में फ्लॉप दे चुके हैं अक्षय कुमार, लिस्ट में शामिल हैं कई बड़ी फिल्में
akshay kumar 16 flops in a row list: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपनी एक्टिंग के बल पर अपने फैंस को मग्न कर देते हैं। अक्षय ने सुपरस्टार बनने से लेकर बैक-टू-बैक फ्लॉप मूवीज तक का भी सफर देखा है। पिछले काफी वक्त से अक्षय की कोई भी मूवी बहुत ही ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है। इसके चलते उनकी कई फिल्में एक के बाद एक फ्लॉप हुई हैं। आइए देखें अक्षय की फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट....
- Written By: निक्की राय
फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम
Akshay Kumar Flop Movies List: बॉलीवुड के खिलाड़ी कहलाने वाले अक्षय कुमार तीन दशकों से सिनेमा की दुनिया पर राज कर रहे हैं। अक्षय अपनी एक्टिंग के बल पर अपने फैंस को मग्न कर देते हैं। अपने शानदार करियर में अक्षय ने कई ब्लॉकबस्टर मूवीज की हैं, लेकिन उनका सफर जितना सुहावना दिखता है उतना है नहीं। अक्षय ने सुपरस्टार बनने से लेकर बैक-टू-बैक फ्लॉप मूवीज तक का भी सफर देखा है। पिछले काफी वक्त से अक्षय की कोई भी मूवी बहुत ही ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है। इसके चलते उनकी कई फिल्में एक के बाद एक फ्लॉप हुई हैं। आइए देखें अक्षय की फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट….
यह भी पढ़ें-प्रोड्यूसर्स को खूब नखरे दिखाती थी कंगना, करती थी ऐसी डिमांड, बोली-‘ये मेरे कर्मों का नतीजा है’
बेल बॉटम
अक्षय की फ्लॉम मूवीज की लिस्ट में बेल बॉटम सबसे टॉप पर रही है, जिसे फैंस ने बिल्कुल भी पसंद नहीं किया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो ये मूवी केवल 50 करोड़ की ही कमाई कर पाई थी। दर्शकों ने इसे कुछ खास पसंद नहीं किया।
सम्बंधित ख़बरें
रूद्र अवतार में दिखे अक्षय कुमार, कन्नप्पा के श्री काल हस्ती गाने में प्रभास को ढूंढ रहे यूजर्स
Akshay Kumar And Kannappa Movie: फ्लॉप फिल्मों के दाग को साउथ फिल्मों से धोएंगे अक्षय कुमार!
Akshay Kumar Shilpa Shetty: 30 साल बाद ‘चुरा के दिल मेरा’ पर अक्षय शिल्पा ने किया डांस, यूजर्स ने दी ये सलाह
Akshay Kumar: शिव मेरे पिता तो गले लगाने में गलत क्या, महाकाल चलो विवाद पर बोले अक्षय कुमार
राम सेतु
फ्लॉम फिल्म की लिस्ट में अक्षय की राम सेतु भी शामिल है। इस मूवी ने भी दर्शकों के दिल में कोई खास जगह नहीं बनाई। इसके डुबने का सबसे बड़ा कारण इसकी कमजोर स्क्रिप्ट थी। ये मूवी केवल 90 करोड़ की ही कमाई कर पाई थी।
सम्राट पृथ्वीराज
खिलाड़ी कुमार की ये ऐतिहासिक मूवी ‘सम्राट पृथ्वीराज’ कुल 175 करोड़ रुपयों के बजट में तैयार की गई थी, लेकिन इसके थिएटर्स में रिलीज होने पर ये दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। इस फिल्म से मेकर्स को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा था। ये मूवी केवल 90 करोड़ के कलेक्शन में ही सिमट कर रह गई थी।
रक्षाबंधन
एक भाई 4 बहनों पर बनी अक्षय की ये फैमिली मूवी भी फैंस को खासा इंप्रेस नहीं कर पाई। इस फिल्म में भाई और बहनों के प्यार और उनके रिश्ते को दिखाया गया है, लेकिन ये फैंस के दिलों में कोई खास जगह नहीं बना पाई।
सेल्फी
अक्षय कुमार और इमरान हाशमी इस मूवी में साथ में नजर आए थे। इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार था, लेकिन इसके रिलीज होने पर इसने फैंस की सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। ये मूवी भी अक्षय के फ्लॉप करियर की लिस्ट में शामिल हो गई।
