अदनान शेख के संगीत फंक्शन में लगा यूट्यूबर्स का जमावड़ा, मास्क से छुपाया बेगम का चेहरा
Adnaan Shaikh Wedding Function Video: अदनान शेख इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में हैं। यूट्यूबर की शादी के फंक्शन्स शुरु हो चुके हैं। बीती रात उनकी हल्दी और संगीत का फंक्शन हुआ, जिसमें उनकी पूरी टीम07 और बिग-बॉस के एक्स कंटेस्टेंट्स ने शिकरत की। उनके संगीत फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
- Written By: निक्की राय
अदनान शेख के संगीत फंक्शन में लगा यूट्यूबर्स का जमावड़ा (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)
Adnaan Shaikh Wedding Function Video: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में वाइल्ड-कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री लेने वाले अदनान शेख इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में हैं। यूट्यूबर की शादी के फंक्शन्स शुरु हो चुके हैं। बीती रात उनकी हल्दी और संगीत का फंक्शन हुआ, जिसमें उनकी पूरी टीम07 और बिग-बॉस के एक्स कंटेस्टेंट्स ने शिकरत की। उनके संगीत फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
23 सितंबर को मनाई संगीत सेरेमनी
23 सितंबर की रात को अदनान का संगीत फंक्शन था। शादी के बंधन में बंधने से पहले यूट्यूबर ने संगीत फंक्शन में जमकर एंजॉय किया। संगीत फंक्शन में अदनान ने ओवरकोट और पैंट के साथ आइवरी कलर की शेरवानी पहनी थीं। अपने इस लुक में अदनान बहुत ही हैंडसम लग रहे थे। वहीं उनकी होने वाली बेगम ने भी इस दौरान गोल्डन कलर का ब्राइडल आउटफिट और लाल रंग का दुपट्टा कैरी किया था। हालांकि उन्होंने अपना चेहरा ब्राइडल आउटफिट ले मैच करते हुए मास्क से छुपाया था।
दुल्हा-दुल्हन का धांसू एंट्री
दुल्हा और दुल्हन दोनों ही संगीत फंक्शन में बहुत ही प्यारे लग रहे थे। उनकी एंट्री भी कमाल की थी। कपल हवा में उड़ता हुआ पंख वाली राउड के साथ संगीत फंक्शन में एंटर हुआ। दोनों इस दौरान काफी इमोशनल नजर आए। फंक्शन के बाद कपल फरारी की सवारी के लिए भी गया था। दोनों ने संगीत फंक्शन के बाद एक लॉन्ग ड्राइव भी साथ में एंजॉय की।
सम्बंधित ख़बरें
अब नागपुर से तैयार होंगे अमेरिका के लिए AI सॉल्यूशंस; ग्लोबल कंपनी के अधिग्रहण के बाद मिहान का बढ़ा वैश्विक कद
Alok Nath Birthday: डॉक्टर बनाना चाहते थे पिता, किस्मत ने बना दिया बॉलीवुड का बाबूजी, जानें आलोक नाथ की स्टोरी
अब इंसानों की तरह बात करेगा ChatGPT, OpenAI ने लॉन्च किया GPT-Live, ट्रांसलेशन करते हुए भी नहीं रुकेगी बातचीत
घर से निकलने से पहले पढ़ें IMD का ताजा मौसम अपडेट, कई राज्यों में खतरे की चेतावनी
अदनान और उनकी टीम ने किया डांस
संगीत फंक्शन की वीडियोज और तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं, जिसमें अदनान डांस करते नजर आ रहे है। उनके साथ उनके क्लोज फ्रेंड्स भी डांस करते दिखे। उनके परफॉर्मेंस पर उनके दोस्तों मे जमकर हूटिंग भी की। वहीं उनके बिग-बॉस शो के फ्रेंड्स भी इस फंक्शन में नजर आए। सना मकबूल, शिवानी कुमारी, विशाल पांडे ने साथ में एंट्री ली। सभी ने फंक्शन को खूब एंजॉय किया।
यह भी देखें-ऑस्कर की दौड़ में शामिल हुई फिल्म ‘लापता लेडीज’, 29 भारतीय फिल्मों की लिस्ट में मिली जगह, रवि किशन हुए खुश
अदनान की दुल्हन कौन?
अब तक अदनान की बेगम ने अपना चेहरा किसी को नहीं दिखाया है। ना ही उनका नाम रिवील किया है। हालांकि सोशल मीडिया पर ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि वो अपनी लॉन्ग टाइम डेटिंग गर्लफ्रेंड आयशा से ही शादी कर रहे हैं। सभी को उनकी बेगम का चेहरा देखने की बेताबी है।
