दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को मिलेगा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)
मुंबई: लेजेंडरी एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को इंडियन सिनेमा में उनके खास योगदान के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा जाएगा। 8 अक्टूबर 2024 को 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान मिथुन चक्रवर्ती को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक्टर को इस खास अवॉर्ड से सम्मानित करने की घोषणा की है।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बात की जानकारी देते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘मिथुन दा की उल्लेखनीय सिनेमाई यात्रा पीढ़ियों को प्रेरित करती है! यह घोषणा करते हुए सम्मानित महसूस हो रहा है कि दादा साहब फाल्के चयन जूरी ने महान अभिनेता श्री को पुरस्कार देने का निर्णय लिया है। मिथुन चक्रवर्ती जी को भारतीय सिनेमा में उनके प्रतिष्ठित योगदान के लिए।’
Union Minister Ashwini Vaishnaw tweets “Honoured to announce that the Dadasaheb Phalke Selection Jury has decided to award legendary actor Mithun Chakraborty for his iconic contribution to Indian Cinema. To be presented at the 70th National Film Awards ceremony on October 8” pic.twitter.com/31ell7bD1D — ANI (@ANI) September 30, 2024
मिथुन चक्रवर्ती की जर्नी बहुत ही इंस्पिरेशनल रही है। अपने पूरे करियर में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है और फैंस का मनोरंजन किया। मिथुन का जन्म कोलकाता में हुआ था। वो पेशे से एक एक्शन, पॉलिटिशियन और प्रोड्यूसर भी हैं। अपने पूरे करियर में उन्होंने 350 से ज्यादा फिल्में की हैं। एक्टर ने अपने करियर में हिंदी, बंगाली, तमिल, भोजपुरी, तेलुगू, कन्नड़, पंजाबी जैसी भाषाओं में भी काम किया है। 1977 में फिल्म मृगया में मिथुन ने अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। इस फिल्म से उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है।
मिथुन ने एक्टिंग के अलावा अपने डांस से भी फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने फिल्म डिस्को डांसर से अपनी करियर को एक नई उड़ान दी। इस फिल्म का एक गाना आई एम ए डिस्को डांसर भी काफी हिट रहा। आज भी मिथुन का वो गाना लोगों की जबान पर है। एक समय ऐसा भी था जब इस दिग्गज अभिनेता को अपने सांवले रंग के कारण रिजेक्शन झेलनी पड़ी थी, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने अपनी एक्टिंग के बल पर सफलता हासिल की।