- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Yavatmal Zp Budget 2026 27 Mandar Patki Education Fund Top
Yavatmal Budget: 34,08,91,000 का मूल बजट पेश, जानें किस विभाग को विकास के लिए कितनी मिली निधि?
Yavatmal ZP Budget 2026: यवतमाल जिला परिषद का ₹34.08 करोड़ का बजट पेश। शिक्षा विभाग को मिले सबसे ज्यादा ₹25.20 करोड़। CEO मंदार पत्की ने रखी विकास की रूपरेखा।
- Written By: प्रिया जैस

यवतमाल में बजट पेश (सौजन्य-नवभारत)
ZP Yavatmal Revenue: यवतमाल जिला परिषद यवतमाल के वित्तीय वर्ष 2026-27 के मूल बजट तथा 2025-26 के संशोधित बजट का खर्च का विवरण तैयार किया गया है। जिला परिषद के वसंतराव नाईक सभागृह में जिला परिषद मुख्याधिकारी मंदार पत्की ने बजट प्रस्तुत किया। प्रस्तावित बजट के अनुसार विभिन्न विभागों के लिए निधि का प्रावधान किया गया है, जिसमें शिक्षा विभाग को सबसे अधिक राशि आवंटित की गई है।
प्रस्ताव के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कुल 34 करोड़ 8 लाख 91 हजार रुपये का मूल बजट प्रस्तावित किया गया है। वहीं वित्तीय वर्ष 2025-26 का संशोधित बजट 42 करोड़ 81 लाख 23 हजार रुपये था। विभागवार निधि की बात करें तो शिक्षा विभाग के लिए लगभग 25 करोड़ 20 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है, जो सभी विभागों में सबसे अधिक है।
इन विभागों के लिए निधि तय की
इसके अलावा सामान्य प्रशासन, निर्माणकार्य विभाग, कृषि, समाज कल्याण, महिला व बाल कल्याण तथा पशुसंवर्धन विभागों के लिए भी अलग-अलग निधि निर्धारित की गई है। कृषि विभाग के लिए करीब 2 करोड़ 74 लाख रुपये, पशुसंवर्धन विभाग के लिए 73 लाख रुपये, जबकि महिला व बाल कल्याण विभाग के लिए 1 करोड़ 8 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा सार्वजनिक स्वास्थ्य, सिंचाई, स्वास्थ्य, अभियांत्रिकी और सामुदायिक विकास जैसे विभागों के लिए भी निधि तय की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
डेढ़ साल का वनवास खत्म! सालेकसा-आमगांव के बीच फिर दौड़ी ‘लाल परी’, मध्य प्रदेश के रास्ते तय होगा सफर
वसई-विरार नगर निगम में ‘महा-घोटाला’; मनोज पाटिल ने 150 करोड़ के टेंडर पर उठाए सवाल, जांच की मांग
मीरा भाईंदर मेट्रो प्रोजेक्ट में करोड़ों के घोटाले का आरोप, सरकार ने हाई लेवल जांच के दिए आदेश
IRCTC का खास यूरोप टूर पैकेज, 12 रात 13 दिन में यूरोप के12 शहरों की सैर का मौका
यहां बता दें कि मुख्य कार्यकारी अधिकारी मंदार पत्की ने वित्तीय वर्ष 2025–26 के संशोधित अनुमान तथा वर्ष 2026–27 के मूल बजट का आय का विवरण प्रस्तुत किया है। प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2026–27 के लिए कुल 16 करोड़ 80 लाख 62 हजार रुपये की राजस्व प्राप्ति का अनुमान लगाया गया है।
यह भी पढ़ें – गैस सिलेंडर की किल्लत पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, इन 5 बड़े फैसलों से आम आदमी को मिलेगी राहत
बजट में कर व शुल्क से 20 लाख रुपये की आय का अनुमान रखा गया है, जबकि स्थानीय उपकर से 2 करोड़ 90 लाख रुपये प्राप्त होने की संभावना जताई गई है। इसी प्रकार शासकीय अनुदान से 24 लाख रुपये तथा ब्याज से 8 करोड़ 50 लाख रुपये की आय का अनुमान है।
पशु संवर्धन विभाग से 15 लाख की आय अपेक्षित
इसके अलावा शिक्षा विभाग से 15 हजार रुपये, कृषि विभाग से 3 लाख रुपये तथा पशु संवर्धन विभाग से 15 लाख रुपये की आय अपेक्षित है। सार्वजनिक निर्माणकार्य विभाग से 6 करोड़ 84 लाख 70 हजार रुपये की आय का अनुमान रखा गया है। वहीं निवृत्ति वेतन में 30 लाख रुपये तथा संकीर्ण जमा से 3 करोड़ 80 लाख रुपये प्राप्त होने की संभावना है।
वित्तीय वर्ष 2025–26 के संशोधित अनुमान के अनुसार कुल राजस्व प्राप्ति 21 करोड़ 87 लाख 49 हजार 713 रुपये दर्शाई गई है, जबकि उसी वर्ष के मूल बजट में यह आंकड़ा 17 करोड़ 30 लाख 44 हजार रुपये था। जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी मंदार पत्की के अनुसार आगामी वर्ष के लिए तैयार किया गया यह बजट विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं के संचालन के लिए आधार बनेगा।
Yavatmal zp budget 2026 27 mandar patki education fund top
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश दौरे…न्यूजीलैंड की जगह PSL को प्राथमिकता देंगे ल्यूक रोंची व जैकब ओरम
Mar 13, 2026 | 11:37 AMडेढ़ साल का वनवास खत्म! सालेकसा-आमगांव के बीच फिर दौड़ी ‘लाल परी’, मध्य प्रदेश के रास्ते तय होगा सफर
Mar 13, 2026 | 11:35 AMवसई-विरार नगर निगम में ‘महा-घोटाला’; मनोज पाटिल ने 150 करोड़ के टेंडर पर उठाए सवाल, जांच की मांग
Mar 13, 2026 | 11:35 AMमीरा भाईंदर मेट्रो प्रोजेक्ट में करोड़ों के घोटाले का आरोप, सरकार ने हाई लेवल जांच के दिए आदेश
Mar 13, 2026 | 11:33 AMनवभारत निशानेबाज: कॉलोनी में VIP का आना तो मुश्किल अपने घर जाना
Mar 13, 2026 | 11:31 AMWorld Sleep Day: क्या आप भी रात भर बदलते हैं करवटें? जानिए अच्छी नींद के वो 5 सीक्रेट्स जो आपको रखेंगे स्वस्थ
Mar 13, 2026 | 11:29 AMNATO तक पहुंची जंग की आग, ईरान ने तुर्की में मिलिट्री बेस पर किया हमला, परमाणु बम होने की आशंका से मचा हड़कंप
Mar 13, 2026 | 11:25 AMवीडियो गैलरी

हमें रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की इजाजत क्यों चाहिए, संसद में गरजे राहुल गांधी- VIDEO
Mar 12, 2026 | 10:00 PM
‘कुर्सी तो कुर्सी है, निगाहों से उतर जाओगे’, राज्यसभा में इमरान प्रतापगढ़ी का शायराना प्रहार- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:55 PM
संभल के CO का सख्त अल्टीमेटम, ईरान के लिए छाती पीटनी है तो वहीं जाओ, यहां फिजा बिगाड़ी तो खैर नहीं- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:50 PM
भारत में गहरा सकता है ऊर्जा संकट! कच्चे तेल के साथ एलएनजी की कीमतें दोगुनी, जानें अब क्या करेगी सरकार- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:42 PM
Video: सब्जीवाले का गटर के पानी से प्याज धोते वीडियो वायरल, देखिए आपकी सेहत से खिलवाड़ का पूरा सच
Mar 12, 2026 | 02:08 PM
संसद में गरजे संजय सिंह, बजट-बेरोजगारी और गैस संकट पर मोदी सरकार को घेरा, जानिए क्या कहा
Mar 12, 2026 | 01:58 PM











