यवतमाल जिला परिषद स्कूलों का बदला स्वरूप, 4.83 लाख छात्र और विशेषज्ञ शिक्षकों के साथ शिक्षा व्यवस्था मजबूत
Yavatmal Education News: यवतमाल की 2090 जिला परिषद स्कूलों में 4.83 लाख छात्र दर्ज हैं। विज्ञान और गणित के सभी पद भरने के साथ ही 57 अतिरिक्त शिक्षक भी उपलब्ध हैं, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता सुधरी है।
- Written By: रूपम सिंह
प्रतीकात्मक फोटो (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Yavatmal Zilla Parishad News: यवतमाल जिला परिषद स्कूलों की शिक्षा प्रणाली में काफी सुधार देखने को मिल रहा है। यहीं वजह है कि अब अधिकांश अभिभावक अपने पाल्यों को जिला परिषद स्कूलों में दाखिल कराने के लिए आतुर नजर आ रहे है। मौजूदा आंकड़ों के अनुसार जिले में संचालित 2090 जिला परिषद की स्कूलों में कुल 4 लाख 83 हजार विद्यार्थियों की छात्र संख्या दर्ज है।
छात्रों की छात्र संख्या के मद्देनजर शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षक पदों की प्रभावी पूर्ति की गई है, जिससे शैक्षणिक गतिविधियां सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं। यवतमाल जिले में संचालित 2090 जिला परिषद स्कूलों में प्राथमिक से लेकर माध्यमिक स्तर तक शिक्षा प्रदान की जा रही है। विद्यार्थियों की संख्या के अनुरूप शिक्षक उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया गया है। खास बात यह है कि विज्ञान, गणित और समाजशास्त्र जैसे मुख्य विषयों के सभी शिक्षक पद पूर्ण रूप से भरे हुए हैं।
इससे विद्यार्थियों को विषयवार विशेषज्ञ शिक्षकों का मार्गदर्शन मिल रहा है शिक्षा विभाग के अनुसार, वर्तमान में जिले में केवल 57 शिक्षक अतिरिक्त (सरप्लस) पाए गए हैं। यह संख्या कुल व्यवस्था की तुलना में बहुत कम है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि शिक्षक पदों का नियोजन संतुलित तरीके से किया गया है। अतिरिक्त शिक्षकों को उन स्कूलों में समायोजित करने की योजना बना रहा है, जहां आवश्यकता अधिक है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में अवैध धंधों पर पुलिस-मनपा का ज्वाइंट एक्शन; स्कूल-कॉलेजों के 100 मीटर के दायरे में हटेंगे अतिक्रमण
CBSE कॉपियों की ऑनलाइन जांच पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, कहा- सुधार का मौका समझे सरकार
PMRDA का सबसे बड़ा बुलडोजर एक्शन: मोई गांव में 680 अवैध टीन शेड ध्वस्त, भू-माफियाओं में हड़कंप
भाई की आखिरी इच्छा थी कि हम साथ रहें… पवार परिवार और NCP की एकजुटता पर सुप्रिया सुले का बड़ा खुलासा
विषयवार शिक्षक उपलब्ध होने से विद्यार्थियों की समझ और परिणाम दोनों में सुधार होता है। विशेषकर विज्ञान और गणित जैसे विषयों में विशेषज्ञ शिक्षक होने से छात्रों की बुनियादी पकड़ मजबूत हो रही है और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी सहायता मिल रही है। वहीं, समाजशास्त्र विषय के शिक्षक उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को सामाजिक, ऐतिहासिक और नागरिक विषयों की बेहतर समझ मिलती है, जो उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
समय-समय पर की जाएगी समीक्षा
भविष्य में छात्र संख्या में होने वाले बदलाव और नई शैक्षणिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए शिक्षक पदों की समय-समय पर समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही डिजिटल शिक्षा, स्मार्ट क्लास और अन्य नवाचारों के माध्यम से शिक्षण गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के प्रयास जारी हैं।
कुल मिलाकर, जिले में शिक्षक पदों की लगभग पूर्ण पूर्ति और न्यूनतम अतिरिक्त संख्या यह दर्शाती है कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत और संतुलित बनाने की दिशा में ठोस कार्य किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:- गोंदिया: सखी वन स्टॉप सेंटर बना संकटग्रस्त महिलाओं का सहारा, अब तक 583 को मिली सहायता और 109 का हुआ पुनर्वास
विज्ञान और गणित विषयों के शिक्षकों का कोरम पूर्ण
यवतमाल जिला परिषद स्कूलों में विज्ञान और गणित विषय शिक्षकों का कोरम पूर्ण है। जबकि इन विषयों को पढ़ाने के लिए अतिरिक्त 57 शिक्षक भी शिक्षा विभाग के पास है। इन शिक्षकों को भी जरूरत पड़ने पर स्कूलों में पढ़ाने के लिए भेजा जाता है।
– प्रकाश मिश्रा, जिप प्राथमिक शिक्षाधिकारी, यवतमाल
