यवतमाल में कुदरत का कहर! 46°C के साथ इस सीजन का सबसे गर्म दिन, लू और उमस से घरों में कैद हुए लोग
Yavatmal Heatwaves: यवतमाल जिले के ब्यूरो में में गर्मी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है।पिछले कुछ दिनों में तापमान ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं; रविवार को इस साल का उच्चतम 46°C तापमान दर्ज किया गया है।
- Written By: केतकी मोडक
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Yavatmal Weather Update: यवतमाल जिले में पिछले तीन-चार दिनों से भीष ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। तापमान लगातार नए रिकॉर्ड छू रहा है। रविवार को इस साल का सबसे अधिक तापमान 46°C दर्ज किया गया, जबकि सोमवार को पारा 45°C पर बना रहा। वहीं 28 अप्रैल को तापमान और बढ़कर 45.2°C तक पहुंच गया। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण शहर मानो तप रहा है। दिन के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है और बाजारों में भी भीड़ कम नजर आ रही है। भीषण गर्मी के साथ रात में भी उमस बढ़ गई है, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। बढ़ती गर्मी के कारण बिजली की खपत में भी तेजी आई है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस बार गर्मी का असर अधिक तीव्र रूप में देखने को मिल रहा है। राजस्थान और गुजरात की ओर से आने वाली गर्म हवाओं के कारण विदर्भ क्षेत्र, खासकर यवतमाल, नागपुर और चंद्रपुर में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। इसका असर न केवल जनजीवन पर बल्कि स्वास्थ्य और फसलों पर भी पड़ने की आशंका है।
पिछले चार दिनों में तापमान 42 से 44°C के बीच बना रहा, लेकिन रविवार को अचानक 2°C की बढ़ोतरी के साथ 46°C तक पहुंच गया। आने वाले चार दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना जताई गई है। ऐसे में नागरिकों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। रात का तापमान भी चिंता बढ़ा रहा है। न्यूनतम तापमान 30°C तक पहुंच गया है, जो विदर्भ में सबसे अधिक है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: वनाधिकार धारक आदिवासी किसानों के लिए लागू होंगे अलग 7-E और 12-E रिकॉर्ड
चंद्रपुरवासियों का इंतजार खत्म! पीएम ई-बस योजना के तहत जल्द दौड़ेंगी 30 AC ई-बसें; मनपा की बड़ी घोषणा
महाराष्ट्र विधानसभा में मुस्लिम आरक्षण पर जबरदस्त हंगामा, अमीन पटेल और मंत्री नितेश राणे के बीच तीखी नोकझोंक
महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र खत्म, अब 7 दिसंबर से नागपुर में होगा शीतकालीन सत्र, देखें रिपोर्ट कार्ड
यह भी पढ़ें:गुटखा माफिया पर FDA की सर्जिकल स्ट्राइक, महाराष्ट्र में 143 ठिकानों पर छापे, 1.74 करोड़ का माल जब्त
यवतमाल का पिछले पांच दिन का तापमान
- 24 अप्रैल – 44°C
- 25 अप्रैल -43°C
- 26 अप्रैल -46°C
- 27 अप्रैल -45°C
- 28 अप्रैल -45.2°C
30 अप्रैल तक जारी रहेगी लू
फिलहाल गर्म हवाओं का असर जारी है और 30 अप्रैल तक लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है। मौसम में आए बदलाव के कारण तापमान लगातार बढ़ रहा है। प्रशासन ने लागा से सतर्क रहने की अपील की है। घरों और बगीचों में गमलों के कोमल पत्ते तेज धूप के कारण जले हुए दिखाई दे रहे ।
