Yavatmal में हाहाकार! ओलावृष्टि और बारिश के साथ आए तूफान ने उजाड़े आशियाने, मिट्टी में मिली फसलें
Yavatmal Weather Update: यवतमाल में कुदरत का कहर! ओलावृष्टि और तूफानी बारिश से गेहूं, चना और तरबूज की फसलें बर्बाद। मंगरूल कारखाना क्षेत्र में उड़ी घरों की छतें, जनजीवन प्रभावित।
- Written By: प्रिया जैस
यवतमाल में बारिश का कहर (AI Generated Image)
Yavatmal Hailstorm: यवतमाल जिले में शुक्रवार शाम को शहर और आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि के साथ हुई अचानक बारिश ने जमकर कहर बरपाया। करीब एक घंटे तक चले इस तेज बारिश और तूफान के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया, वहीं किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। शाम करीब 5 बजे अचानक तेज आंधी, बिजली की कड़कड़ाहट और जोरदार बारिश के साथ ओले गिरे।
इस तूफानी बारिश का असर रालेगांव, जलका और आसपास के गांवों में अधिक देखने को मिला। तेज हवा के कारण कई जगह पेड़ उखड़कर गिर गए। खेतों में कटाई के लिए तैयार गेहूं, ज्वार, बाजरा और तिल की फसलें जमीन पर गिर गईं, जबकि सब्जी फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है।
हाथ में आई फसल प्राकृतिक आपदा की भेंट चढ़ने से किसान हताश हो गए हैं। नुकसान का सटीक आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है। राजस्व विभाग द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है और प्रभावित क्षेत्रों में जल्द पंचनामा कर मुआवजा देने की मांग नागरिकों ने की है।
सम्बंधित ख़बरें
100 दिन में सिर्फ नाम बदलने का काम हुआ, विकास के मुद्दों की अनदेखी, समीर साजिद का हमला
मृदा व जलसंरक्षण कार्य 15 जून तक पूरे करें, समीक्षा बैठक में भंडारा जिलाधिकारी ने दिए आदेश
अमरावती में महिला से बंदूक की नोक पर दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज
दर्यापुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, नगर परिषद की कार्रवाई से मचा हड़कंप
कु-हा क्षेत्र में रबी फसलें तबाह
आर्णी तहसील के कुर्हा, तलनी, बोरगांव पुंजी और अंजी नाइक क्षेत्र में रात के समय आई तेज आंधी और बारिश से रबी फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कटाई के लिए तैयार गेहूं, चना, ज्वार, तरबूज और सब्जी फसलें जमीन पर गिर गईं, जिससे किसानों को बड़ा आर्थिक झटका लगा है।
यह भी पढ़ें – Maharashtra Weather: ओलावृष्टि और तेज हवाओं से किसानों की बढ़ी मुश्किलें, मौसम विभाग की चेतावनी
मंगरूल कारखाना क्षेत्र में तूफान का कहर
यवतमाल तहसील के मंगरूल कारखाना क्षेत्र में मध्यरात्रि को आए तेज तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचाई। कई घरों की टीन की छतें उड़ गईं, जबकि कच्चे मकानों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। कई घर ढह गए और घरों में रखा अनाज, कपड़े तथा अन्य जरूरी सामान भीगकर खराब हो गया। इसके कारण क्षेत्र में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है।
