यवतमाल में क्रूरता की हदें पार! हाथ-पैर बांधकर युवक को पीटा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, 4 आरोपी गिरफ्तार
Yavatmal Crime News: यवतमाल के पुसद में मानवता शर्मसार! निर्वस्त्र कर और हाथ-पैर बांधकर सखाराम हुलकाने की पिटाई, इलाज के दौरान मौत। भाकरे परिवार के 4 सदस्य गिरफ्तार।
- Written By: प्रिया जैस
सखाराम हुलकाने की मौत (सौजन्य-नवभारत)
Yavatmal Crime Investigation News: यवतमाल जिले के पुसद शहर के पास काकड़दाती क्षेत्र में 1 अप्रैल को एक युवक को निर्वस्त्र कर हाथ-पैर बांधकर सरेआम बेरहमी से पीटने की घटना सामने आई थी। इस पिटाई में गंभीर रूप से घायल युवक की 4 अप्रैल की रात इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में मारपीट करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतक का नाम सखाराम हुलकाने (40, निवासी श्रीरामपुर) है।
इस मामले में मृतक के चचेरे भाई शिवानंद शंकर हुलकाने (32) ने शहर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर विठ्ठलराव भाकरे, वैभव विठ्ठल भाकरे, प्रशांत कुमार उर्फ पवन विठ्ठल भाकरे (23, निवासी काकड़दाती) तथा योगेश उत्तम भाकरे (34, निवासी बोरी खुर्द) के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
हाथ-पैर बांधकर पीटा
घटना वाले दिन सुबह करीब 10:30 बजे काकड़दाती स्थित कृष्ण मंदिर के पास विठ्ठल भाकरे के घर के सामने सखाराम को कुछ लोग पीट रहे थे। जानकारी मिलते ही शिवानंद मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने देखा कि सखाराम को हाथ-पैर बांधकर नग्न अवस्था में सड़क पर फेंका गया था। शिकायत के अनुसार मौके पर विठ्ठल नागोराव भाकरे, रोहन भाकरे, प्रशांत उर्फ पवन भाकरे और योगेश उत्तम भाकरे मौजूद थे।
सम्बंधित ख़बरें
20 लाख के लोन के लिए बेटे ने जिंदा पिता को कागजों में मरा दिखाया, खुद के अंतिम संस्कार की भी बनवाई फर्जी रसीद
उज्जैन: जमीन विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, लोहे के एंगल से हमला कर 2 लोगों को किया गंभीर घायल
4 साल लंबी लड़ाई सफल: यवतमाल उपभोक्ता आयोग का आदेश- 10 किसानों को 8% ब्याज के साथ मुआवजा दे बीमा कंपनी
यवतमाल में पहली बार ‘फार्मर ग्रुप लीग’, किसानों के लिए अनोखी प्रतियोगिता; विजेताओं को मिलेगा अध्ययन दौरा
यह भी पढ़ें – पुश-अप कर रहे छात्र के ऊपर गिरी बास्केटबॉल रिंग, मौत से मचा हड़कंप, Pune के कॉलेज में खौफनाक हादसा
इलाज के दौरान हुई मौत
इनमें से विठ्ठल भाकरे पाइप, थप्पड़ और लात-घूंसों से मारपीट कर रहा था। गंभीर रूप से घायल सखाराम को शाम करीब 6 बजे पुसद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें नांदेड़ रेफर किया।
पहले उन्हें नांदेड़ के एक निजी अस्पताल और बाद में विष्णुपुरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 4 अप्रैल की रात करीब 9:30 बजे इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इस मामले में पुसद शहर की डीबी टीम ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक गोपाल इंद्राले और उनकी टीम द्वारा की जा रही है।
