पुश-अप कर रहे छात्र के ऊपर गिरी बास्केटबॉल रिंग, मौत से मचा हड़कंप, Pune के कॉलेज में खौफनाक हादसा

Pune Student Death Accident: पुणे के तलेगांव में दर्दनाक हादसा। बास्केटबॉल रिंग गिरने से बी.टेक छात्र विशाल वर्मा की मौत। अयोध्या के रहने वाले छात्र की जान गई, कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप।
Tragic death of B.Tech student Vishal Verma in Pune's Talegaon. A heavy basketball ring fell on his head at a college in Indori. Students allege negligence by administration.
पुणे में छात्र के ऊपर गिरी बास्केटबॉल रिंग (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Pune College Safety Negligence: पुणे के तलेगांव से एक दुखद खबर सामने आई है। तलेगांव स्थित एक इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूशन में एक दर्दनाक हादसे में B.Tech दूसरे वर्ष के छात्र की मौत हो गई। इस घटना से कॉलेज कैंपस में आक्रोश का माहौल है। मृतक छात्र की पहचान विशाल वर्मा के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के अयोध्या का रहने वाला था।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना तलेगांव के इंदोरी इलाके में स्थित कॉलेज परिसर में हुई। जानकारी के मुताबिक, विशाल बास्केटबॉल कोर्ट के पास से गुजर रहा था, तभी उसने बास्केटबॉल रिंग पर पुश-अप करने की कोशिश की। इसी दौरान वह भारी लोहे की बास्केटबॉल रिंग अचानक टूट गई। लोहे की रिंग सीधे टूटकर उसके सिर पर गिर गई। चोट इतनी गंभीर चोट थी कि विशाल मौके पर ही बेहोश हो गया।

अस्पताल पहुंचने में हुई देरी

इस घटना के बाद आसपास मौजूद छात्रों में हड़कंप मच गया। बाद में उसे तलेगांव के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि अत्यधिक खून बहने के कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। कॉलेज के छात्रों ने आरोप लगाया कि घायल विशाल को अस्पताल पहुंचाने में काफी देरी हुई।

कैंपस में आक्रोश

घटना के बाद टोलानी इंस्टीट्यूट के छात्रों में भारी आक्रोश देखने को मिला। छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही और सुरक्षा से खिलवाड़ का आरोप लगाया। छात्रों ने प्रशासन से जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। स्थिति को देखते हुए कैंपस में पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस का बयान

इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए डीसीपी श्वेता खेडकर ने कहा कि घटना बेहद दुखद है और इसमें लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

परिवार में मातम

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों को सदमा लगा। मृतक छात्र विशाल के परिजन अयोध्या से पुणे (Pune) के लिए रवाना हो गए हैं। एक होनहार छात्र की इस तरह हुई मौत ने पूरे परिसर में शोक का माहौल पैदा कर दिया है। इस तरह हादसा एक बार फिर इंस्टीट्यूशन्स में सुरक्षा मानकों और रखरखाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े दिए है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com