महागांव में ‘गुप्तधन’ के नाम पर 10.80 लाख की ठगी, नकली पुलिस बनकर दिया वारदात को अंजाम
Yavatmal Fraud Case News : महागांव थाना क्षेत्र के ऊटी गांव में मेडिकल व्यवसायी के घर हुई चोरी और सोने के कॉइन के नाम पर 10 लाख 80 हजार रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
fake police (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Mahagaon Police Station News: यवतमाल महागांव सं महागांव थाना क्षेत्र के ऊटी गांव में 3 मई 2026 की मध्यरात्रि अज्ञात चोरों ने मेडिकल व्यवसायी के घर में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर लाखों रुपये का सामान पार कर दिया था। इस घटना की जांच के लिए फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट, डॉग स्क्वॉड और फॉरेन्सिक टीम को बुलाया गया था। इसी बीच अब महागांव पुलिस क्षेत्र में गुप्तधन के नाम पर सस्ते सोने के कॉइन बेचने का लालच देकर गडचिरोली निवासी एक युवक से 10 लाख 80 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है।
इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि सात आरोपी अब भी फरार हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार गडचिरोली निवासी संदीप रामचंद्र खोब्रागडे 34 को कुछ अज्ञात लोगों ने कम कीमत में गुप्तधन से निकाले गए सोने के कॉइन बेचने का झांसा दिया।
ठगी का एहसास
आरोपी उसे महागांव क्षेत्र के दहिसावली रोड पर बुलाकर ले गए। वहां पहले उससे 10 लाख 80 हजार रुपये ले लिए गए और इसके बाद गिरोह के कुछ सदस्य नकली पुलिस बनकर मौके पर रेड डालने का नाटक करने लगे। खुद को पुलिस से घिरा समझकर संदीप खोब्रागडे घबराकर वहां से भाग निकले। बाद में उन्हें अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
महिदपुर में हैवानियत की हद: जमीन में हिस्सा मांगने पर महिला के बाल काटे, जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया
10 साल से अधिक सेवा वाले कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त पद, महाराष्ट्र के 15,000 से अधिक लोग इसका लाभ उठाएंगे
यवतमाल में करोड़ों की लागत से बना धारेगांव नाले का पुल धंसा, निर्माण विभाग पर उठे सवाल, राहगीर खतरे में
यवतमाल एचपी गैस एजेंसी की मनमानी के खिलाफ भाजपा का मोर्चा: शहर उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी से की शिकायत
ये भी पढ़े: चंद्रपुर में शिवाजी महाराज के विचारों पर मंथन, छत्रपति लोककल्याणकारी शासन के आदर्श: किशोर जामदार
ऊटी चोरी प्रकरण अब भी अनसुलझा
महागांव तहसील के ऊटी गांव में 2 मई 2026 की रात गजानन मेडिकल के संचालक राजू गावंडे के घर में चोरी कर लाखों रुपये का सामान लूट लिया गया था। मामले की जांच के लिए फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट, डॉग स्क्वॉड और फॉरेन्सिक टीम को बुलाया गया था, लेकिन पखवाड़ा बीतने के बाद भी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नए पुलिस अधीक्षक को महागांव क्षेत्र में खुलेआम चल रहे अवैध धंधों पर सख्त कार्रवाई कर भयमुक्त वातावरण तैयार करना चाहिए, ताकि लोगों का पुलिस व्यवस्था पर विश्वास मजबूत हो सके।
